नामांकन के अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 82 लोगों ने भरा पर्चा

संसू रेणुग्राम (अररिया) अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड में सातवें चरण में 15 नवंबर को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM (IST)
नामांकन के अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 82 लोगों ने भरा पर्चा
नामांकन के अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 82 लोगों ने भरा पर्चा

संसू, रेणुग्राम (अररिया): अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड में सातवें चरण में 15 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन होने के चलते सोमवार को प्रखंड परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। वही प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों की भी संख्या अधिक रहने के कारण प्रखंड कार्यालय के बाहर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विभिन्न पदों के लिए बने काउंटर पर अभ्यर्थियों ने बारी बारी से अपना पर्चा भरा।सबसे अधिक भीड़ वार्ड सदस्य के टेबुल पर रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद शर्मा ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन मुखिया पद के लिए 82 लोगों ने पर्चा भरा जिसमें 56 महिला प्रत्याशी शामिल है। ग्राम कचहरी सरपंच पद हेतु 48 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। जिनमें 19 महिला शामिल है। वही समिति पद 53 लोगों का नामांकन पत्र पड़ा। जिसमें 23 महिला तथा 30 पुरुष शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पद के लिए 303,सरपंच पद के लिए 227 तथा पंचायत समिति पद हेतु 316 नामांकन प्राप्त हुआ है। वही सदस्य एवं पंच पद के लिए भारी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। नामांकन के आखिरी दिन वथनाहा पंचायत से मुखिया पद हेतु असलम प्रवेज सहित अन्य ने अपने नामजदगी का पर्चा भरा है। नामांकन को लेकर प्रखंड परिसर में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था थी। मुख्य द्वार पर कई दरोगा सहित कई पुलिस बल तैनात थे।वही नामांकन हेतु विभिन्न टेबुल पर एआरओ के रुप में सीआई प्रमोद सिंह, वीसीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ बीरेंद्र दास, एलईओ मनोहर कुमार, सहित बिनोद गुप्ता, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, अनिल वर्मा आदि सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी