नरपतगंज प्रखंड में नामांकन आज से, तैयारी पूरी

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में चौथे चरण में होने वाले 20 अक्टूबर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM (IST)
नरपतगंज प्रखंड में नामांकन आज से, तैयारी पूरी
नरपतगंज प्रखंड में नामांकन आज से, तैयारी पूरी

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में चौथे चरण में होने वाले 20 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के अलग-अलग टेबल पर नामांकन कराया जाना है। नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित निर्वाचन भवन कार्यालय में नामांकन में लगाए गए उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी कर्मी के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एक एक कर्मी से कई महत्वपूर्ण जानकारी ली गई। जिसके बाद नामांकन के दौरान हर हाल में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील कर्मी से की गई। जबकि अलग-अलग प्रखंड उप निर्वाचित पदाधिकारी को अपने अपने कार्य के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिया गया। किसी तरह के धांधली को रोकने को लेकर कर्मियों को निर्देश दिया गया।

ज्ञातव्य हो कि प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड उप निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में 52 की संख्या में आपरेटर 70 की संख्या में शिक्षक को लगाया गया है जिसको लेकर मुखिया पद के लिए अलग-अलग दो काउंटर ,सरपंच पद के लिए दो, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चार ,वार्ड पंच के लिए चार एवं वार्ड सदस्य के लिए 12 टेबल लगाया गया। जहां पंचायत वार करते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में नामांकन कराया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक अलग-अलग टेबल पर नामांकन कार्य कराया जाना है जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। नरपतगंज प्रखंड में 26 पंचायतों में चुनाव होना है जिसको लेकर नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह प्रखंड के सभी बूथों पर जाकर लगाकर विधि व्यवस्था देख रहे हैं। कमियों को पूरा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी