फारबिसगंज में नामांकन चौथे दिन मुखिया पद में 41 प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल

अब तक 3606 लोगों का हुआ नामांकन -चार दिनों के नामांकन में महिला प्रत्याशी की संख्या रही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:08 AM (IST)
फारबिसगंज में नामांकन चौथे दिन मुखिया पद में 41 प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल
फारबिसगंज में नामांकन चौथे दिन मुखिया पद में 41 प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल

अब तक 3606 लोगों का हुआ नामांकन

-चार दिनों के नामांकन में महिला प्रत्याशी की संख्या रही अधिक

संसू, रेणुग्राम (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन के चौथे दिन शनिवार को मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य, पंच,पंचायत समिति पद के लिए अलग अलग टेबुल पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन का कार्य हुआ।पहले तीन दिनों की अपेक्षा शनिवार को भी काफी संख्या में नामांकन दाखिल हुआ। कुल 530 लोगों ने नामांकन किया। भीड़ भाड़ भी शुक्रवार की ही तरह रही। अभी तक रामपुर दक्षिण से मुखिया पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पड़ा है। बीडीओ राज किशोर प्रसाद ने बताया कि नामांकन का कार्य 25 अक्तूवर तक चलेगा।शनिवार को मुखिया पद के लिए 41 लोगों ने नमजादगी का पर्चा भरा।जिनमें 21 महिला एवं 20 पुरुष अभ्यर्थी शामिल है। वही समिति सदस्य पद के लिए 30 प्रत्याशी ने पर्चा भरा। जिनमें आठ पुरुष एवं 22 महिला अभ्यर्थी शामिल है। सरपंच पद के लिए चौथे दिन 22 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिनमें 11 महिला व 11 पुरूष प्रत्याशी शामिल है। वार्ड सदस्य पद हेतु 259 एवं पंच पद के लिए 178 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। वही अब तक चार दिनों में हुए नामांकन के मिले आकड़ों पर नजर डालें तो कुल 3606 अभ्यार्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ है। विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए अब तक 221 , ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 179, समिति सदस्य पद पर 257 अभ्यार्थियों का पर्चा प्रखंड कार्यालय में प्राप्त हुआ है। वही पंच पद में 178 तो वार्ड सदस्य पद में 259 लोगों ने पर्चा भरा है। इन पदों के लिए पुरूष अभ्यर्थियों के मुकाबले में महिला प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। मुखिया पद के लिए अब तक 116 महिला अभ्यर्थी एवं 105 पुरुष प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा भरा है। वही सरपंच पद हेतू 99 महिला एवं 80 पुरुष प्रत्याशी शामिल है। वार्ड सदस्य पद के लिए अब तक सबसे अधिक 2099 तथा पंच पद में 178 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। अब तक 1983 महिला अभ्यर्थी ने पर्चा भरा है तो पुरुष प्रत्याशी की संख्या 1623 है।

chat bot
आपका साथी