छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अररिया डीएलएसए तत्पर : जिला न्यायाधीश

संसू अररिया जिले के विभिन्न छठ पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं के बीच कानून व निशुल्क विधिक सह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:19 PM (IST)
छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अररिया डीएलएसए तत्पर : जिला न्यायाधीश
छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अररिया डीएलएसए तत्पर : जिला न्यायाधीश

संसू, अररिया: जिले के विभिन्न छठ पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं के बीच कानून व निशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी तथा लोक कल्याणकारी सरकारी योजनाओं सहित छठ पूजा घाटों पर लोगों के सहायता का कार्य के प्रति अररिया विधिक सेवा प्राधिकार काफी तत्पर रहा है। इसी परिपेक्ष्य में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया पीयूष कमल दीक्षित के द्वारा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार से हुए वीडियो कांफ्रेसिग के दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार छठ पूजा घाटों पर पारा विधिक संघ सेवकों की तैनात किया गया है।

ड्यूटी पर तैनात डीएलएसए के पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न छठ पूजा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को न सिर्फ कानून की जानकारी व निशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी सहित लोक कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के संबंध में अवगत कराएंगे। छठ पूजा घाटों पर लोगों के सहायता का कार्य एवं परिवारों के रीयूनियन का भी काम करेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के सचिव धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले मे प्रत्येक वर्ष छठ पूजा घाटों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के द्वारा पारा विधिक स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाती आ रही है। पारा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित लोगों के बीच कानून की जानकारी देने के साथ साथ परिवारों के रीयूनियन का भी कार्य करते हैं जो सराहनीय कदम रहा है और बहुत लोगों को लाभान्वित हुए है।

उन्होंने कहा कि जिले के छठ पूजा घाटों के उन छठ पूजा घाटों को चिन्हित किया गया है जहां अधिक से अधिक लोग पहुंचते हैं। इन छठ पूजा घाटों पर पारा विधिक स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाए जा रहे हैं पेन इंडिया कैंपेन का ही एक हिस्सा है। अभी तक अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिले भर के लाखों लोगों तक अपने पारा विधिक संघ सेवकों और पेनल अधिवक्ताओं के माध्यम से एक अभियान के रूप में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अपने उद्देश्य के प्रति सार्थक पहल किया है।

chat bot
आपका साथी