नरपतगंज में 25 पंचायतों में से 19 मुखिया बने नए छह रहे पुराने

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कुल 25 पंचायतों में जारी मतगणना के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM (IST)
नरपतगंज में 25 पंचायतों में से 19 मुखिया बने नए छह रहे पुराने
नरपतगंज में 25 पंचायतों में से 19 मुखिया बने नए छह रहे पुराने

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कुल 25 पंचायतों में जारी मतगणना के बाद चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। जबकि अधिकांश पुराने मुखिया को जनता ने नकार दिया है। जबकि अधिकतर मुख्य पदों पर पुराने चेहरा का दबदबा रहा है। हालांकि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कुल 828 पदों के 3194 अभियार्थी चुनाव मैदान में थे जो सभी जीत हार का कर रहे थे जबकि सभी प्रत्याशी जीत हार का दावा करते हैं। मतगणना हॉल पहुंचे थे जहां प जीतने वाले प्रत्याशी के चेहरे पर खुशी दिखा गया तो हारने वाले प्रत्याशी गम के मारे किसी साइड के रास्ते से निकल पड़े। ज्ञातव्य हो कि बेला पंचायत से मु. सफीक उल्लाह, बसमतिया से सुबेला खातून ,मानिकपुर पंचायत से पुष्पा देवी ,नवाबगंज पंचायत से किरण पटेल ,भंगही पंचायत चांदनी कुमारी ,सोनापुर से बसंत लाल दास ,पोसदाहा से सुशीला देवी, खैरा से सुधा देवी, पलसी पंचायत से विभा देवी यादव ,रेवाही से सालेहा परवीन , दरगाहीगंज से कृष्ण देव यादव, बड़हरा से राजेंद्र यादव ,फतेहपुर से पिकी मिश्र, रामघाट पंचायत से अशोक कुमार मंडल, खाबदह विनीता देवी, गोखलापूर से सत्यम कुमार सिंह, पिथौरा से संतोष कुमार सिंह के अलावा अधिकांश मुखिया चुनाव हार चुके हैं। जबकि अधिकांश पदों पर नए प्रत्याशी का दबदबा रहा है। बड़हरा पंचायत से सबसे युवा उम्मीदवार एकलव सिंह ,पोसदाहा पंचायत से कंचन देवी, सोनापुर से कृत्यानंद राम, रामघाट पंचायत से सिकंदर यादव ,खाबदह पंचायत से मनीषा कुमारी ,नाथपुर से जयनारायण राय, नवाबगंज सरिता देवी ,दरगाहीगंज से दिलीप कुमार मंडल ,मानिकपुर से नूतन देवी, खैरा से नूरजहां, फतेहपुर से मुन्नी देवी ,भंगही से मनोरंजन कुमार मंडल सहित कई नई चेहरा ने जीत दर्ज किया वही बाबूवान से मोहम्मद इमामुद्दीन, पतराहा से रुकसाना परवीन , अचरा से निर्मला देवी ,बड़ेपारा से उगनी देवी के अलावा लगभग आधा दर्जन पुराने ही रह गए।

chat bot
आपका साथी