शारदीय नवरात्र के आठवें दिन हुई महागौरी की पूजा, जयकारे से माहौल बना भक्तिमय

जासं अररिया शारदीय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में वैदिक मंत्रो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:23 PM (IST)
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन हुई महागौरी की पूजा, जयकारे से माहौल बना भक्तिमय
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन हुई महागौरी की पूजा, जयकारे से माहौल बना भक्तिमय

जासं, अररिया: शारदीय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन कीर्तन, संध्या आरती से माहौल भक्तिमय बन गया है। बुधवार को भक्तों ने मां अंबे के महागौरी रूप के दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की।

शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ पंडालों में उमड़ पड़ी। मां के जयकारे से माहौल पूरा भक्तिमय बन गया। महिलाओं ने मां दुर्गे की प्रतिमा के पास जाकर खोइचा भरी।

हाथों में पूजा की थाल लेकर मां दुर्गा के मंदिर में जाकर श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा रंग-बिरंगी आकर्षक पंडाल और एक से बढ़कर एक रंगीन झालरों से सजाया गया था। शाम को पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। वहीं मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर का लगातार पुलिस पदाधिकारी द्वारा जायजा लिया जा रहा था। हर चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवान अपनी डयूटी पर तैनात थे।

वहीं अररिया ठाकुरबाड़ी में नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा धूमधाम से की गई। मां का दर्शन करने के लिए भारी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां का दर्शन करने के लिए पूजा समिति के सदस्य श्रद्धालुओं से दूर से ही पूजा करने की अपील कर रहे थे। किसी को कोई परेशानी न हो और जो भी लोग आए हैं वे मां का दर्शन आसानी से कर सके। वहीं काली मंदिर चौक पर भी पुलिस बल के जवान तैनात थे।

वहीं शहर के अन्य जगहों पर भी मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से ही पहुंच गए थे। अररिया आरएस, अररिया कोर्ट, जयप्रकाश नगर, शास्त्री नगर, रामकृष्ण सेवा आश्रम व अररिया समिति, भगत टोला पुरानी जेल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। अष्टमी के दिन महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। वहीं शहर के मां खड्गेश्वरी मंदिर में मां की पूजा करने के लिए अष्टमी के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने व्रत रखकर मां से मन्नतें मांगी। वहीं रामकृष्ण आश्रम में बंगाली पद्धति से पूजा होती है। बुधवार को कुवारी कन्या पूजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अररिया समिति में बंगाली पद्धति से पूजा होती है। संसू, पलासी पलासी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के तहत नवरात्र को लेकर पूजा - अर्चना भक्तिमय माहौल में जारी है। इस क्रम में नवरात्र को लेकर बुधवार को माता भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा - अर्चना धुमधाम से की गयी। वहीं बीते मंगलवार संध्या पट खुलने के बाद विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर माता के दर्शन के लिए श्रृद्धालु गण उमड़ पड़े। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के काली मंदिर परिसर स्थित भगवती मंदिर, भटवार, धर्मगंज, बलुआ ड्योढी़, कनखुदिया, कलियागंज, फूलसरा, गड़हरा, किसान चौक, खपड़ा आदि जगहों पर माता भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा - अर्चना की जा रही है। साथ ही प्रतिमा स्थलों पर भजन - कीर्तन का भी दौर जारी है। संसू, जोकीहाट के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह है। बुधवार को श्रृद्धालुओं ने माता के आठवें रूप महागौरी की पूजा अर्चना किए। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। जहानपुर गांव के पंडित विजय कृष्ण ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म में शक्ति की आराधना की मान्यता है। जो भी भक्त नवरात्रि में भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं मां दूर्गे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वहीं पट खुलते ही श्रृद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन को लेकर मंदिरों में उमड़ पड़े हैं। मंगलवार को बेलतोड़ी की रस्म पूरी की गई। खासकर दुर्गा काली मंदिर जोकी बाजार, जहानपुर, बहारबाड़ी, गैरकी, टेकनी, रहिकपुर, मोंगरा सहित पूरे प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किए। दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन, कीर्तन में श्रद्धालु जुटे हैं। वहीं सैकड़ों लोग नवरात्रि का उपवास कर मां दुर्गे की भक्ति भावना में तन मन से जुटे हैं। वहीं आज नवमी के अवसर पर सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना को लेकर मंदिरों में खास व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ मु. सिकंदर, सीओ अशोक कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार, महलगांव ओपीध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम सहित सभी पुलिस अधिकारी सक्रिय हैं। अधिकांश चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है।

संसू, जोगबनी के अनुसार सीमावर्ती शहर जोगबनी हाई स्कूल चौक स्थित दुर्गा मंदिर सहित आसपास के दुर्गा मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर मे उमड़ने लगे है। पूजा पंडालों मे पूजा को लेकर पंडाल एवं मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल व्याप्त है। मां के जयकारा से जोगबनी नगर मे वातावरण भक्तिमय हो गया। मां का पट खुलते ही सुवह से ही भक्ति के रस में भक्त झूमते नजर आ रहे है । नगर में दुर्गा पूजा को लेकर बच्चों का उत्साह भी बढ़ हुआ है। सुरक्षा को लेकर चप्पे पर पुलिस तैनात थी। जोगबनी में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है

जोगबनी में तीन जगहों मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर प्रशासन काफी सक्रिय दिखा।रेलवे परिसर,मुख्य बाजार एवं हाईस्कूल चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। संसू, रेणुग्राम के अनुसार दशहरे का त्योहार अब चरम की ओर अग्रसर है। विभिन्न दुर्गा मंदिरों में बुधवार को महाअष्टमी की पूजा आराधना भक्ति भाव से की गई। देवी महागौरी की पूजा अर्चना के साथ ही अब पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ रहे है।दिनभर पूजा स्थलों पर श्रद्धालु देवी दर्शन को लेकर आते जाते रहे। मां के भक्तों के बीच उत्साह चरम पर है। पूजा स्थलों के आसपास मेला लग चुका है। क्षेत्र के खवासपुर, सिमराहा, रमई बलुआ, अम्हारा, मधुबनी, मिर्जापुर, कुड़वा लक्ष्मीपुर, पोठिया,आदिवासी टोला मधुरा, बरदाहा,मिर्जापुर सहित अन्य पूजा स्थलों पर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है।दशहरे को ले अगले दो दिनों तक भरपूर उत्साह व उल्लास रहने की उम्मीद है।

संसू,सिकटी के अनुसार शारदीय नवरात्र के आंठवें तिथि अष्टमी बुधवार को मंदिरों मे देवी के महागौरी रुप की पूजा अर्चना की गई।भक्तों ने देवी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर नारियल चढ़ाया।ढंगरी एवं बरदाहा के मंदिर मे नारियल चढ़ाने वाली माताओं एवं बहनों की काफी भीड़ देखी गई। मंदिर की पूजा समाप्ति के बाद शाम तक नारियल की गरी को फोड़कर उसका जल अर्पण किया गया।ढंगरी मंदिर के पुरोहित वंशीधर ठाकुर ने बताया कि महाष्टमी तिथी को यहां महानिशा पूजा का आयोजन होता है।जिसमे समस्त ग्रामीण के अलावे आसपास के हजारों की संख्या मे लोग इस मंदिर मे आते है।और माता की कृपा पाते हैं।सच्चे मन एवं निश्छल भाव से स्वयं एवं जन कल्याण के लिए मांगी जाने वाली हर मुराद पूरी होती है।जो मैं वर्षो से देखता आ रहा हूं ।इसी आस्था एवं फल प्राप्ति मे विश्वास बढ़ने के कारण यह मंदिर अब एक सिद्ध पृष्ठ का रुप ले चुका है।दस दिन तक चलने वाले इस महापर्व के अंतिम दो दिनो मे लोगों को काफी उत्सुकता है।बच्चो मे हर्ष एवं उल्लास कू साथ भक्ति की भावना जगी हुई है।जिसके कारण ही सबेरे से ही सभी मंदिर मे दर्शन एवं शाम मे भजन कीर्तन श्रवण करने मे अपनी हाजिरी जरुर लगा रहे हैं।आज महानवमी के पूजा के बाद कई जगह छागरों की बलि दी जाएगी।लोग दंड प्रणाम करते हुए मंदिर तक पहुंच कर अपनी भक्ति की शक्ति की देवी मां से आशा रखकर इसे पूरा होने की कामना के साथ आ रहे हैं।कठिन अपितु आस्था की मजबूती में लोग भक्ति भाव से दंड प्रणाम करेंगे।

संसू सिकटी के अनुसार-शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को भक्तों ने माता दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा बड़े हीं धूमधाम से की। हिदू धर्म में अष्टमी तिथि का बहुत महात्म माना गया है। जब महागौरी की उत्पत्ति हुई उस समय उनकी उम्र आठ साल थी इसलिए इनकी पूजा अष्टमी के दिन की जाती है। ये देवी सदा सुख और शान्ति देती है। अपने भक्तों के लिए यह अन्नपूर्णा स्वरूप है, इसलिए मां के भक्त अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन और सम्मान करते हुए महागौरी की कृपा प्राप्त करते हैं।

chat bot
आपका साथी