दस वर्षीय बालक हत्या मामले में केस दर्ज

संसू पलासी (अररिया) पलासी प्रखंड क्षेत्र के चरारनी चण्डीपुर गांव के दस वर्षीय बालक (अनिल कुम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:21 AM (IST)
दस वर्षीय बालक हत्या मामले में केस दर्ज
दस वर्षीय बालक हत्या मामले में केस दर्ज

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के चरारनी चण्डीपुर गांव के दस वर्षीय बालक (अनिल कुमार मंडल) हत्या मामले में तीन लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद केस दर्ज करायी गयी है। यह केस मृतक बालक के पिता विनोद कुमार मंडल द्वारा करायी गयी है। जिसमें पूर्व दुश्मनी को लेकर साजिश के तहत अगवा कर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फेंक देने का आरोप लगाया गया है। इसमें धनगामा गांव के इनोद मंडल, सूरज कुमार मंडल व नून लाल मंडल सहित अन्य को आरोपित किया गया है। घटना बीते रविवार की बतायी गयी है। सूचक ने बताया कि बीते रविवार सुबह करीब नौ बजे उनका दस वर्षीय पुत्र (मृतक) किसान चौक सामान लेने निकला था। काफी देर होने के बाद जब वह नहीं लौटा, तो खोजबीन आरंभ की गयी, कितु पता नहीं चल पाया। तत्पश्चात खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उक्त नामजदों ने पूर्व दुश्मनी को लेकर साजिश के तहत उनके पुत्र को अगवा कर गायब कर दिया। तत्पश्चात हत्या कर शव फेंक दिया गया। जिनका शव सोमवार रात्रि धनगामा बधार में पानी से भरे गड्ढ़े से बरामद किया गया। वहीं थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचक द्वारा उक्त बालक के अगवा किये जाने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। संदेह के आधार पर धनगामा गांव के इनोद मंडल व सूरज मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस क्रम में एस पी अररिया हृदयकांत व एस डी पी ओ पुष्कर कुमार ने भी पलासी थाना पहुंच कर हिरासत में लिए गए युवकों से पुछताछ की। तत्पश्चात उक्त दोनों युवकों की निशानदेही पर धनगामा बधार से शव बरामद किया गया। इस मामले में केस दर्ज कर उक्त दोनों युवकों को न्यायालय में अररिया भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी