नाव से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंच कर विधायक ने जाना पीड़ितों का हाल

संसू जोकीहाट (अररिया) जोकीहाट विधानसभा में बाढ़ की विनाश लीला लगातार जारी है बा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:06 AM (IST)
नाव से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंच कर विधायक ने जाना पीड़ितों का हाल
नाव से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंच कर विधायक ने जाना पीड़ितों का हाल

संसू, जोकीहाट, (अररिया): जोकीहाट विधानसभा में बाढ़ की विनाश लीला लगातार जारी

है बाढ़ के कारण जहां नदियों में दर्जनों लोगों के घर समा गए वहीं कई पुल

पुलिया रास्ते ध्वस्त हो गए इससे भी विकराल समस्या किसानों के सामने

उत्पन्न हो गई खेतों में सुनहरे रंग के दानों की बाली देखकर किसान जहां मन

मन ही मन गदगद थे वही बाढ़ के कारण धान की फसल चौपट हो गई किसानों के बीच

मायूसी छाई हुई है आखिर किस भरोसा पर वे आगे खेती बाड़ी करेंगे। सिमरिया

पंचायत के बौरिया, धोबनिया, खिरदाहा, बाघमारा, काशीबाड़ी, शेरलंघा आदि बाढ़

प्रभावित गांवों का विधायक ने नाव पर सवार होकर दौरा किया। इस क्रम में

उन्होंने घर और आंगन में पानी से जूझ रहे पीड़ितों से जानकारी ली। विधायक

ने किसानों के दर्द को जानने की कोशिश की। किसानों ने उन्हें बताया कि उनकी

आंखों के सामने धान की फसल हाथ से निकल गई। धान की खेती पर ही उनका सबकुछ

चलता है। घर का खर्च के अलावा पशुओं के चारे भी धान के पुआल से आ जाता था।

इस बार अपने साथ साथ मवेशियों के पेट भरने की समस्या पैदा हो गई है।

किसानों ने बताया कि अक्टूबर महीने में हमने कभी बाढ़ नहीं देखा था। विधायक

ने बताया कि हर गांव में किसानों के चेहरे रूआंसा नजर आ रहा है। चारों तरफ

तबाही मची है। मवेशी चारा के बिना तड़प रहा है। उन्होंने नाव से सवारी के

क्रम में डीएम प्रशांत कुमार को बाढ़ से उत्पन्न दयनीय हालात की जानकारी

दी। विधायक ने बताया कि जोकीहाट विधानसभा का अधिकांश भाग जलमग्न है। उनके

साथ सिमरिया के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मु. शफीक, मंजुर आलम, ताबिश नूर आदि

मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी