गीतनाद, हंसी-ठहाके के बीच मधुश्रावणी का आनंद ले रही महिलाएं

रविवार को पर्व का पांचवा पूजन कर नवविवाहिताओं ने की मंगल कामनाएं फोटो नंबर 01 एआरआर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:21 PM (IST)
गीतनाद, हंसी-ठहाके के बीच मधुश्रावणी का आनंद ले रही महिलाएं
गीतनाद, हंसी-ठहाके के बीच मधुश्रावणी का आनंद ले रही महिलाएं

रविवार को पर्व का पांचवा पूजन कर नवविवाहिताओं ने की मंगल कामनाएं

फोटो नंबर 01 एआरआर 05

संवाद सूत्र, ताराबाड़ी (अररिया): मिथिलांचल में नवविवाहिताओं का महापर्व मधुश्रावणी गीतनाद, हंसी-ठहाके के बीच जारी है। रविवार को नवविवाहिताएं श्रद्धापूवर्क व भक्ति भाव के साथ मधुश्रावणी पर्व की पांचवां पूजन की। इस दौरान अन्य दिनों की तरह फूल तोड़ी, गौरी नाग-नागिन, केंचुआ आदि का पूजा पाठ तथा अन्य रस्में पूरी की गई। गांव से लेकर शहर तक के महिलाएं नवविवाहिता के घर जाकर पांचवें दिन का पर्व सम्पन्न कराया। नव विवाहिता सहित अन्य महिलाएं कथा के माध्यम से सुखमय जीवन जीने तथा पतिव्रता स्त्री के धर्म की पाठ सुन जीवन में उसे उतारने की सीख ली। नवविवाहिता कुर्साकांटा प्रखंड के बिरवान निवासी मनीष मिश्रा की पत्नी खुशी मिश्रा, सिकटी प्रखंड के रामनगर निवासी पद्मानंद मिश्र की पुत्री पूजा देवी, उपेंद्र मिश्र की पुत्री मुन्नी देवी, कृत्यानंद झा की पुत्री डोली देवी आदि ने बताया कि प्रत्येक दिन गांव के कथावाचक महिला द्वारा कहे जा रहे कथा में ज्ञान का भंडार है साथ हीं बुजुर्गों द्वारा गृहस्थ जीवन के अपने अनुभव को भी साझा किया जाता है। सभी सुहागिन महिला अपने जीवन काल में प्रत्येक दिन मां गौरी की पूजा करती है। कथा के माध्यम से नित नए सतगुन व अच्छे संस्कारों की कथा सुनाई जा रही है। आज नवविवाहिताएं मधुश्रावणी पर्व की छठे पूजन कर करेंगी मंगल कामनाएं।

chat bot
आपका साथी