दिनदहाड़े बंधन बैंककर्मी से लूटे 80 हजार

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित अंचरा पंचायत अं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM (IST)
दिनदहाड़े बंधन बैंककर्मी से लूटे 80 हजार
दिनदहाड़े बंधन बैंककर्मी से लूटे 80 हजार

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित अंचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दस स्थित स्मारक के समीप शुक्रवार को दो अपराधियों ने बंधन बैंककर्मी से अस्सी हजार रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है। दोनों अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। पीड़ित बंधन बैंककर्मी से आवश्यक पूछताछ भी की।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नरपतगंज बंधन बैंक के कर्मी ललित कुमार साह बाइक से साप्ताहिक वसूली करने के लिए फुलकाहा थाना क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत गए थे। वसूली करने के बाद वह मिर्जापुर से लक्ष्मीपुर होते हुए फुलकाहा जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए अंचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या दस के समीप कर्मी से अस्सी हजार रुपये, एक मोबाइल एवं एक टब लूट ली। पीड़ित के हल्ला करने पर आसपास के खेत में काम कर रहे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना की जानकारी फुलकाहा थानाध्यक्ष को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंककर्मी ललित कुमार साह से पूछताछ करते हुए अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि अगर पुलिस की गश्ती क्षेत्र में रहती तो यह घटना नहीं घटती। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना को लेकर सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है और अपराधी बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे। तीन दिन पूर्व नरपतगंज फारबिसगंज हाईवे पर मधुरा पश्चिम नगर पंचायत के राजगंज कोसी नहर के पास बंधन बैंककर्मी जुल्फिकार आलम से दो हजार रुपये नगद, टैब अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिए और बंदूक के बट से बुरी तरह घायल कर दिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने अररिया के एसपी ह्रदयकांत से क्षेत्र में पुलिस की गश्ती बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में एसपी ने कहा कि घटनास्थल पर फारबिसगंज एसडीपीओ राम पुकार सिंह को जांच करने और पुलिस की गश्ती बढ़ाने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी