जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़क पर उतरे डीएसपी

संसू फारबिसगंज (अररिया) शहर में जाम की समस्या आमलोग के परेशानी का सबब बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:38 PM (IST)
जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़क पर उतरे डीएसपी
जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़क पर उतरे डीएसपी

संसू, फारबिसगंज (अररिया): शहर में जाम की समस्या आमलोग के परेशानी का सबब बना हुआ है। फारबिसगंज में जाम की समस्या लाइलाज होता जा रहा है।वही सोमवार को फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह खुद जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़कों पर उतरे।

राममनोहर लोहिया अस्पताल रोड में पुराना अस्पताल के पास जाम से निपटने के लिए सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका में नजर आए। फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह के सड़कों पर उतरते ही कुछ ही पलों में जाम से लोगों को मुक्ति मिल गया। इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह ने कहा अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड एवं अतिक्रमणकारियों के उपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही स्थानीय लोगो का आरोप है कि फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय जाम की समस्याओं से जूझ रहा है शहर के सदर रोड से राम मनोहर लोहिया पथ अस्पताल रोड तक जगह जगह जाम की समस्या दिनभर उत्पन्न होती रही लेकिन इन सबों के बावजूद फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटती है।

chat bot
आपका साथी