दस लाख रुपये गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

-दस लाख रुपये गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार - मामला प्राथमिक विद्यालय गिरदा टोला करियात क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:23 AM (IST)
दस लाख रुपये गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
दस लाख रुपये गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

-दस लाख रुपये गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

- मामला प्राथमिक विद्यालय गिरदा टोला करियात का

- प्रधानाध्यापक व विशस के सचिव पर हुआ है केस दर्ज

संसू, जोकीहाट, (अररिया): प्रखंड के

प्राथमिक विद्यालय गिरदा टोला करियात के प्रधानाध्यापक नाजिश बलिग को जोकीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। उन पर दस

लाख 31 हजार रुपये गबन का आरोप है। जोकीहाट के प्रभारी बीईओ प्रतिमा कुमारी ने सरकारी राशि गबन को लेकर प्रधानाध्यापक

नाजिश बलिग, ग्राम गिरदा व विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सरवरी खातून, पति मैनुद्दीन, ग्राम करियात के खिलाफ सरकारी राशि गबन के मामले में जोकीहाट थाने में केस दर्ज की गई है। दर्ज मामले के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा सह समग्र शिक्षा अररिया के निर्देशानुसार केस दर्ज कराई गई है। उक्त विद्यालय को भवन निर्माण मद में 36 लाख 83 हजार रुपये के विरुद्ध 33 लाख 14 हजार सात सौ रुपये विभाग द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित किया गया। लेकिन प्रधानाध्यापक और सचिव ने संयुक्त रूप से 22 लाख 82 हजार 927 रुपये का काम किया। शेष दस लाख 31 हजार सात सौ रुपये गबन कर लिया। इस तरह और भी कई विद्यालयों में इस तरह के मामले हैं जहां राशि निकासी कर काम करने में आनाकानी की जा रही है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतबिटा में भी शेष निर्माण के नाम पर प्रधानाध्यापक और सचिव हीलाहवाली कर रहे थे। डीईओ द्वारा कानूनी कार्रवाई का अल्टीमेटम मिलने के बाद लंबित काम प्रगति पर होने की बात बीईओ ने कही। प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी से हड़कंप मचा है।

chat bot
आपका साथी