प्रभारी एचएम को पदमुक्त किया तो बीईओ पर ही लगा दिया जान से मारने की आरोप

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथराहा पंचायत स्थित महेशपट्टी मध्य विद्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:25 AM (IST)
प्रभारी एचएम को पदमुक्त किया तो बीईओ पर ही लगा दिया जान से मारने की आरोप
प्रभारी एचएम को पदमुक्त किया तो बीईओ पर ही लगा दिया जान से मारने की आरोप

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथराहा पंचायत स्थित महेशपट्टी मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षा कार्यालय ने 22 सितंबर 2020 को ही से चिट्ठी जारी कर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह के क्रियाकलाप को देखते हुए उन्हें प्रभार से मुक्त कराने का आदेश दिया था। बता दें कि प्रवीण सिंह को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से पदमुक्त किया तो बीईओ पर ही लगा दिया जान से मारने की आरोप। नरपतगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मु. आमीरूल्ला का कहना है कि मुझपर लगाए गए सारा आरोप बेबुनियाद है। जिस समय प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से पदमुक्त किया गया। उस समय वे नरपतगंज प्रखंड में कार्यरत नहीं थे, मेरे ऊपर लगाए गए आरोप सरासर गलत है।

तीन दिन पहले नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत उमवि महेशपट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह की ओर से नरपतगंज बीईओ मु. आमीरूल्ला पर लगाए गए आरोपों को लेकर बीईओ ने अपना पक्ष रखा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार की तरफ से पूछे गए स्पष्टीकरण के जवाब में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले से अररिया डीईओ को अवगत कराये। बीईओ ने स्पष्ट किया है कि प्रवीण कुमार सिंह शुरू ही मनमानी और बड़े अधिकारी के आदेश का अवहेलना कर रहे हैं। किसी भी आदेश का पालन नहीं करते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि प्रवीण कुमार सिंह कभी भी विद्यालय नहीं आते हैं हमेशा मनमानी करते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सिंह नशा का सेवन करता है साथ ही उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कई बार वे ग्रामीण के साथ भी दु‌र्व्यवहार कर चुका है। स्थानीय लोग राहुल झा, शंकर झा, रोहित झा, रिति झा, विकाश झा, पुरूषोत्तम झा का कहना है कि प्रवीण कुमार सिंह के कारण विद्यालय का विधी व्यवस्था सारा चौपट हो गया। कभी समय पर विद्यालय भी नहीं आते हैं हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक तो कोरोना संकट को लेकर बच्चे का पढ़ाई बर्बाद हो गया है। अब विद्यालय धीरे-धीरे राजनीतिक का शिकार होता जा रहा है। जो को काफी दुखद है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रवीण कुमार सिंह को विद्यालय से नहीं हटाया गया तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी