सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बिमल मंडल बने खंगार विकास परिषद के अध्यक्ष

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के बारा उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को खंगा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:17 PM (IST)
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बिमल मंडल बने खंगार विकास परिषद के अध्यक्ष
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बिमल मंडल बने खंगार विकास परिषद के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के बारा उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को खंगार विकास परिषद की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंगार विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईं। बैठक में नए अध्यक्ष, सचिव का चयन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से खंगार विकास परिषद फारबिसगंज इकाई के अध्यक्ष पद पर बिहार प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी विमल कुमार मंडल, उपाध्यक्ष पद पर शैलेद्र मंडल सिधिया, सचिव पद पर रविन्द्र कुमार मंडल एवं कोषाध्यक्ष पद पर अशोक मंडल का चयन किया गया। बैठक में अति पिछड़ी जाति से संबंध रखने वाले खंगार जाति के लोगों के उत्थान एवं शिक्षा, बेरोजगारी आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता खंगार विकास परिषद का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ प्रोफेसर कालोनी स्थित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक विशाल सम्मेलन अति पिछड़ी जाति खंगार का आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूर्णिया प्रमंडल से सभी स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खंगार जाति के बच्चें बच्चियों के रोजगार सृजन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उत्थान पर काम किया जाएगा। बैठक में अररिया खंगार विकास परिषद के अध्यक्ष दीपेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शशीकांत मंडल, सचिव प्रेम कपूर, उप सचिव दीपक कुमार एवं कोषाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने भी भाग लिया। अध्यक्ष अररिया दीपेश कुमार सिंह ने कहा कि फारबिसगंज के तर्ज पर पूर्णिया, कटिहार में भी कमेटी का गठन किया जाएगा। पंचायत स्तर पर खंगार विकास परिषद के कमेटी के गठन के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर कार्य की जाएगी। इस मौके पर बैठक में पूर्व जिप सदस्य देवनाथ मंडल, कृत्यानंद कौशिक, दीपेश कुमार सिंह, शशिकांत मंडल, दिनेश प्रसाद मंडल, अरविद मंडल, प्रमोद कुमार मंडल, विमल कुमार मंडल, शैलेंद्र कुमार मंडल, विश्वजीत कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार मंडल, रविद्र मंडल, मन्नु मानव, कृष्ण मोहन कुमार, निरंजन कुमार, हरीनाथ मंडल, सियाराम मंडल, विनोद कुमार, कमलेश कुमार मंडल, कामता प्रसाद मंडल, गगन कुमार मंडल, अनंत कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल, अरुण कुमार मंडल, अखिलेश कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल, वीरेंद्र कुमार मंडल, रंजन कुमार मंडल, दीपक कुमार, अमित कुमार, शेखर कुमार, निर्मल कुमार, आनंद कुमार मंडल, अजीत कुमार अमित मंडल, पवन कुमार मंडल समेत बड़ी संख्या में खंगार जाति के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी