बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज के जयंती मनाई गई

संसू फारबिसगंज (अररिया) स्थानीय कोठीहाठ रोड़ स्थित श्री सिद्ध सागर भवन परिसर में शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:28 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:28 AM (IST)
बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज के जयंती मनाई गई
बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज के जयंती मनाई गई

संसू, फारबिसगंज (अररिया): स्थानीय कोठीहाठ रोड़ स्थित श्री सिद्ध सागर भवन परिसर में शनिवार को श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज के जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कानु हलवाई व स्वजातीय भाई-बहनों मौजूद थे।

जयंती समारोह की शुरुआत उमाशंकर प्रसाद गुप्ता के द्वारा ध्वजारोहन के साथ की गई।

इसके बाद धर्मशाला परिसर में स्थापित बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना मुख्य यजमान भोला प्रसाद साह की अगुवाई में पंडित गुड्डू तिवारी के दिशा-निर्देश पर की गई।

पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद व सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं, पुरूष व बच्चे शामिल हुए। प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जायेगा। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज मंदिर एवं कानु (हलवाई) भवन निर्माण समिति द्वारा आयोजित जयंती समारोह के मौके स्वजातीय बैठक का

आयोजन किया गया।

जिसमें संस्था के उत्थान,एकता आदि पर विचार-विर्मश किया गया। साथ ही स्वजातीय बंधू द्वारा जल्द ही बाबा गणिनाथ गोविद जी महाराज के मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

संस्था के अध्यक्ष मुरली प्रसाद साह एवं सचिव पारस नाथ गुप्ता ने कहा की फारबिसगंज में जल्द ही मंदिर व धर्मशाला का निर्माण करा लिया जायेगा। इसके लिए जमीन की व्यवस्था हो चुकी है।

इस मौके पर अध्यक्ष मुरली प्रसाद साह, उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद गुप्ता,हीरालाल प्रसाद, छोटन प्रसाद साह अमरेंद्र प्रसाद,मिटू साह,राजेश प्रसाद साह, प्रशांत प्रवीण,रधुनन्दन साह, दीपक साह, भोला साह, कोषाध्यक्ष अनिल साह, अभिमन्यु गुप्ता, राकेश साह, रामदास साह,उमाशंकर गुप्ता,सत्य प्रकाश, प्रदीप साह,अनिल कुमार गुप्ता, शक्ति माधव,कन्हैया गुप्ता,गोपाल कुमार कृष्णा,राहुल साह,सुमीत साह, धनेश्वर प्रसाद साह,प्रमोद साह,अंजनी गुप्ता,निलिमा साह समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी