दिवसीय गणेश महोत्सव के चौथे दिन भी पूजा जारी, नारों से गुज उठा पंडाल

जासं अररिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM (IST)
दिवसीय गणेश महोत्सव के चौथे दिन भी पूजा जारी, नारों से गुज उठा पंडाल
दिवसीय गणेश महोत्सव के चौथे दिन भी पूजा जारी, नारों से गुज उठा पंडाल

जासं अररिया: शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बन गया है। दिन भर भगवान की आरती से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के चौथे दिन भी पूजा धूमधाम से जारी है। पूजा के चौथे दिन भी पंडालों में गणेश भगवान की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

शहर के ओमनगर वार्ड नंबर आठ में विगत 2008 से लगातार 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जाता है। जहां की विशेष व्यवस्था यह है कि प्रथम पूजा से ही संध्या आरती में महाभोग का आयोजन किया जाता है। गणेश महोत्सव को सफल बनाने में गणेश पूजा समिति ओम नगर वार्ड नंबर आठ के समिति के संस्थापक गगन कुमार झा, अध्यक्ष राजू राय, कोषाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नितेश सिंह, कृष्णा पासवान, अमित कुमार, रुपेश भगत काफी सक्रिय दिखे।

गणपति पूजा समिति चित्रगुप्त नगर स्टेशन रोड वार्ड नंबर 21 में भी 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के चौथे दिन पूजा जारी रहा। पूजा समिति के

अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ राय, उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, मनोज ठाकुर, सुशील भगत, विष्णु कुमार मंडल सचिव, कुमार गौरव सह सचिव- अविनाश कुमार, शिव शर्मा, किशन सोमानी, संतोष सोनी, रवि राय, सानू, बिट्टू गुप्ता, अंकित भगत, सूरज भगत, विशाल सोनी, जय कुमार, कन्हैया कुमार, सूर्य नारायण उर्फ(भोलू) शिवम् शर्मा, सुमित,कौशल,किशन वर्मा, जतिन, रौनक, हर्ष कुमार, प्रिस,कमल आदि पूजा को सफल बनाने में लगे हुए है।

जानकारी मीडिया प्रभारी सौरव भगत ने दी। इस पूजा में सदस्य विजय जैन का योगदान सराहनीय है। गणपति पूजा समिति में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढकर हिस्सा ली। पूजा को सफल बनाने में कुसुम सहाय, मीना राय, बबिता देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, मिताली राय एवं वार्ड पार्षद रीना देवी भी तन-मन से इस पूजा को सफल बनाने में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी