खाद की जांच करने बसमतिया पहुंचे बीएओ को किसानों ने आधे घंटे तक घेरा

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड के सीमा क्षेत्र में खाद की किल्लत को देखते हु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:02 AM (IST)
खाद की जांच करने बसमतिया पहुंचे बीएओ को किसानों ने आधे घंटे तक घेरा
खाद की जांच करने बसमतिया पहुंचे बीएओ को किसानों ने आधे घंटे तक घेरा

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड के सीमा क्षेत्र में खाद की किल्लत को देखते हुए जांच पड़ताल के लिए नरपतगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर बसमतिया बाजार पहुंचे तो उन्हें किसानों ने घेर लिया और अपनी आपबीती सुनाई। किसानों ने कहा खेती-बाड़ी के मौसम में बसमतिया से सैकड़ों बोरा रासायनिक खाद तस्करी के माध्यम से पड़ोसी देश नेपाल भेज दिया गया है। जिस पर कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा बसमतिया के दोषी खाद दुकानदारों पर कार्रवाई करें। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर ने सभी किसानों की फरियाद सुनी और कहा कि किसी भी सूरत में उन लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा और वास्तविक मूल्य पर किसानों को खाद भी उपलब्ध कराई जाएगी और दोषी खाद दुकानदार दंडित किए जाएंगे। बसमतिया से खाद की तस्करी होना आम बात है इसकी शिकायतें लगातार अररिया जिला कृषि पदाधिकारी को भी मिलती रही है। जिला पदाधिकारी अररिया को भी मामले का संज्ञान है। वहां की जनता भी तथा आम किसान भी काफी परेशान है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है। यही कारण है कि जब बुधवार को नरपतगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर वहां जांच पड़ताल के लिए पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। किसानों ने करीब आधे घंटे तक कृषि पदाधिकारी को घेरे रखा। रसायनिक खाद की किल्लत को लेकर जब कृषि पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूरे भारत की यह समस्या है सर्वर डाउन रहता है यही कारण है की वास्तविक किसानों को रसायनिक खाद मुहैया कराने में बाधा उत्पन्न हो रहा। कोटा के अनुसार खाद दिया जाता है और सिस्टम से इसका वितरण भी किया जाता है।

chat bot
आपका साथी