फारबिसगंज में फूड प्वाइजनिग के शिकार हुए आधा दर्जन से अधिक लोग

- बीमार लोगों में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं शामिल सभी का अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है इलाज।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:43 PM (IST)
फारबिसगंज में फूड प्वाइजनिग के शिकार हुए आधा दर्जन से अधिक लोग
फारबिसगंज में फूड प्वाइजनिग के शिकार हुए आधा दर्जन से अधिक लोग

- बीमार लोगों में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं शामिल सभी का अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है इलाज।

- सभी बच्चे एक ही परिवार के सदस्य प्रखंड के कुढ़ेली वार्ड संख्या 7 में की घटना।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया):

फारबिसगंज प्रखंड के कुढ़ेली में शुक्रवार की सुबह मांस खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिग के शिकार हो गए। बीमार लोगों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है। बताया जाता है कि बच्चे को पहले उल्टी होने शुरू हुए फिर धीरे-धीरे कुछ और बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों की तबीयत खराब होते देख स्वजनों व ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बीमार लोगों में मो. शमशुल(60), मो. हजरत(6) , हीना खातून (16), रूबी खातून(26) , अरमान(3)]सबा खातून(3) एवं मो. कलाम(10) शामिल है। एक बच्ची सबा खातुन को रेफर किया गया है जिसका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद पंचायत के समाजसेवी कफील अंसारी, इरशाद सिद्दीकी, नसीम अकरम आदि ने बताया कि घर में कुर्बानी का मांस बना था। बच्चों को अन्य लोगों के द्वारा सुबह मांस और चावल खाया गया था उसके बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी एवं उल्टी व दस्त होने लगे। सभी बच्चों की तबीयत खराब होता देख अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। अस्पताल में बच्चों का इलाज कर रहे चिकित्सक डा. मनोज यादव, जीएनएम एनी कुमार, बबलू सेख ने कहा कि सभी लोग एवं बच्चे फूड प्वाइजनिग के शिकार हुए थे बच्चों का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर है। एक बच्चे को रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी