बाढ़ की त्रासदी से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग

संसू पलासी (अररिया) पलासी प्रखंड क्षेत्र के लोगों का बाढ़ के दर्द का पुराना रिश्ता है। प्राय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:16 PM (IST)
बाढ़ की त्रासदी से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग
बाढ़ की त्रासदी से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के लोगों का बाढ़ के दर्द का पुराना रिश्ता है। प्राय: हर वर्ष बाढ़ की त्रासदी झेलने को मजबूर होना पड़ता है। बाढ़ के दौरान जन प्रतिनिधियों सहित प्रशासन द्वारा समाधान के लिए तरह-तरह के वादे किए जाते हैं, किन्तु बाढ़ के पानी थमने के बाद समाधान का वादा भी थम जाता है।

प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली बकरा व रतवा नदी में उफान आने पर हर वर्ष लोगों को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। ऐसा नहीं है कि बाढ़ से बचाव के लिए प्रयास नहीं किया गया, बल्कि बाढ़ से बचाव के लिए बकरा व रतवा नदी के किनारे तटबंध अवश्य बनाया गया, जो बाढ़ के दौरान पानी के दबाव के कारण कच्ची तटबंध प्राय: जगह - जगह टूट जाता है। जिससे फसलों, तटबंधों व कच्ची सड़कों को तहस - नहस कर अपना मार्ग बनाती है। वहीं बकरा नदी के किनारे बसे पिपरा कोठी, छपनियां, बच्चा खाड़ी, धर्मगंज, भट्टाबाड़ी, बकेनियां पासवान टोला, कोढ़ैली नदी के पश्चिम पार, काचमोह सहित अन्य गांवों के लोगों का वरसात के मौसम में आवाजाही का नाव ही सहारा होता है। ऐसा नहीं है कि बाढ़ से बचाव के लिए उपाय नहीं किया जाता है। तटबंध व सड़क मरम्मती के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों खर्च किया जाता है, किन्तु स्थिति जस की तस बनी हुई है। वर्ष 2017 में आयी भीषण बाढ़ के दौरान बकरा नदी के किनारे बना तटबंध कोढ़ैली के समीप बांध कई जगहों पर टूट गया था, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों की मानें तो प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी अब तक ध्यान नहीं दिया गया। ना ही बाढ़ से बचाव का अब तक कोई स्थायी समाधान ही खोजा गया है। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने सांसद व विधायक से बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी