नेपाल से आई बाढ़ से जोगबनी में भारी तबाही

संसू जोगबनी (अररिया) नेपाल में लगातार दो दिनों से हुई बारिश एवं चरैया नदी का बांध टूट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:29 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:29 AM (IST)
नेपाल से आई बाढ़ से जोगबनी में भारी तबाही
नेपाल से आई बाढ़ से जोगबनी में भारी तबाही

संसू, जोगबनी (अररिया): नेपाल में लगातार दो दिनों से हुई बारिश एवं चरैया नदी का बांध टूटने से जोगबनी

नगर परिषद के अधिकांश वार्डों में आई बाढ़ से दर्जन भर कच्चा मकान धराशायी हो गई है। नेपाल से आई बाढ़ ने जोगबनी नगर परिषद के एक ,दो वार्डों को छोड अधिकांश वार्डों में भारी तबाही मचाई है

खासकर जोगबनी के वार्ड एक पुरानी जोगबनी, खजूरबाडी, घुसकी पट्टी,इन्द्रानगर

वार्ड 9 और 10में बाढ से काफी क्षति पहुंची है।खजुरबाडी वार्ड पांच स्थित कालनी में बाढ से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हलांकि बुधवार से बारिश रूकने से बाढ में कमी देखी गई है लेकिन अभी भी स्थिति खराब है।24घंटे से

अधिक समय बीतने के बाद भी सरकारी राहत लोगों के घरों तक नहीं पहुंचने से

लोगों में आक्रोश देखा जा रहा।बाढ पीडितों की माने तो अगर निजी स्तर पर

तत्काल राहत मुहैया नहीं होती तो हमलोगो के सामने भूखे मरने की स्थिति हो

गई थी।क्योंकि बाढ़ से सबकुछ तबाह हो गया है। मुख्य पार्षद ने बाढ प्रभावित क्षेत्र में पांच जगह चलाया राहत-

जोगबनी की मुख्य पार्षद अनिता देवी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र इन्द्रानगर में

तबाही के मंजर को देखते हुए पांच जगहों पर सामुहिक भोजन की व्यवस्था की गई

है।इस मौके पर उन्होंने बताया कि बाढ की स्थिति को देखते हुए निजी स्तर से

यह व्यवस्था की गई हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इनकी सुधी नहीं ली गई

हैं और न ही राहत की कोई व्यवस्था।जिस कारण यहां के लोग सडकों पर आकाश के

नीचे अपने परिवार व बच्चों के साथ रहने को विवश है। जिला मंत्री द्वारा बाढ़ मे जनकल्याण हेतु राहत सामग्री वितरण किया गया- फारबिसगंज विधानसभा के जोगबनी नगरपरिषद में अत्यधिक वर्षा व नेपाल के चरैया नदी का

बांध टूट जाने के कारण नदी के बाढ़ का पानी सड़को एवं घरों में आ गया।जिससे

आमजनों को रहने के साथ- साथ खाने व पीने की भी भारी परेशानियों का सामना

करना पड़ रहा है।अचानक आई इस विपदा की घडी में स्थानीय संस्था फाइटर ग्रुप

के माध्यम से भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव के द्वारा रेस्क्यू अभियान व

भोजन वितरण किया जा रहा है। दिनांक-20 अक्टूबर 2021बुधवार, को जोगबनी के

खजुरबाडी, इन्द्रानगर सहित अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सामग्री को

आम जनमानस के बीच वितरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी