बकरा व रतवा नदियों के जलस्तर में कमी से राहत, सड़क कटाव से आवागमन में परेशानी

-पलासी के धर्मगंज अस्पताल के समीप सड़क कटाव का नजारा। संसू पलासी (अररिया) पलासी प्रखंड क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM (IST)
बकरा व रतवा नदियों के जलस्तर में कमी से राहत, सड़क कटाव से आवागमन में परेशानी
बकरा व रतवा नदियों के जलस्तर में कमी से राहत, सड़क कटाव से आवागमन में परेशानी

-पलासी के धर्मगंज अस्पताल के समीप सड़क कटाव का नजारा।

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली बकरा व रतवा नदियों के जलस्तर में बीते गुरुवार संध्या से हो रही कमी से लोगों ने राहत की सांस ली। बाढ़ के दौरान सड़कों के कटाव से आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी में डूबे फसलों से धीरे-धीरे पानी नीचे उतर रहा है। वहीं नदियों के जलस्तर में कमी के बाद कटाव तेज हो गया है। बकरा नदी के जल स्तर में कमी के बाद नदी के किनारे बसे छपनियां, बच्चाखाड़ी, पिपरा कोठी, बेलगच्छी, काचमोह सहित अन्य गांवों में कटाव तेज हो गया है। साथ ही बकेनियां घाट पर बने पुलिया के एप्रोच के समीप नदी का कटाव तेज हो गया है। जबकि पलासी से धर्मगंज होते हुए सिकटी सहित कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाली यह मुख्य पथ है। इस संबंध में विनोद ऋषिदेव, विश्वजीत शाही, राजकुमार यादव, मिथुन कुमार यादव, संजय यादव आदि ने बताया कि बीते बुधवार को आयी बाढ़ के दौरान पलासी से धर्मगंज होते हुए सिकटी को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क धर्मगंज अस्पताल के समीप करीब तीस फीट कट गया। बकेनियां पुलिया के एप्रोच के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गया व कटाव जारी है। जबकि इस पथ होकर धर्मगंज, भट्टाबाड़ी, सोहदी, जरिया खाड़ी, महादलित बस्ती, सिकटी के खोरागाछ, भपटिया, धुमगढ़, डेढुआ, बरदाहा, सिकटी सहित कुर्साकांटा प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही होती है। फिलहाल धर्मगंज अस्पताल के समीप जन सहयोग से बांस की चचरी बनवाकर यातायात बहाल किया जा रहा है। वहीं धर्मगंज से भट्टाबाड़ी सड़क पर दो जगह, धर्मगंज से पिपरा कोठी सड़क सहित अन्य कई ग्रामीण सड़कों के अलावे बकरा नदी के किनारे बने कोढ़ैली - डेहटी तटबंध दो जगहों पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गयी है। जबकि सैकड़ों एकड़ में लगी धान फसल अब भी डूबा हुआ है। ऐसे में धान फसल के नष्ट होने की संभावना प्रबल हो गयी है। उक्त सबों ने प्रशासन से सड़क मरम्मती के अलावे किसानों को फसल मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। दूसरी ओर प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली रतवा नदी के जल स्तर में कमी के बाद कटाव तेज हो गया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया देवनारायण यादव, लाल मोहन चौपाल, मधुसूदन साह आदि ने बताया कि रतवा नदी के जल स्तर में कमी के बाद बुद्धि, काशीबाड़ी, गोसाईपुर गांव पर लगातार जारी है। इससे पूर्व नदी के कटाव के कारण बुद्धि गांव के करीब एक दर्जन घर पूर्व में ही नदी में कट गया। इस मामले में प्रशासन का बार बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं, बाढ़ के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी है।

chat bot
आपका साथी