राघोपुर में पहले दिन दाखिल किए गए 46 पर्चे

संवाद सूत्र राघोपुर(सुपौल) पंचायत चुनाव के चौथे चरण में राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM (IST)
राघोपुर में पहले दिन दाखिल किए गए 46 पर्चे
राघोपुर में पहले दिन दाखिल किए गए 46 पर्चे

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): पंचायत चुनाव के चौथे चरण में राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नामांकन शुरू हुआ। इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग काउंटर व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विनीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एआरओ सीओ प्रीति कुमारी, एमओ रोशन कुमार, बीसीओ नंदलाल कुमार, एलईओ रोहित कुमार, बीएओ अमरेंद्र कुमार सहित नामांकन कार्य में लगाए गए कर्मी व सुरक्षा बल मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटे दिखे। नामांकन कार्य में जुटे अधिकारी व कर्मी कोविड गाइडलाइन का पालन करते एवं नामांकन दाखिल करने आए लोगों से कराते दिखे। नामांकन के पहले दिन सबसे अधिक 31 नामांकन वार्ड सदस्य पद के लिए हुआ। वार्ड सदस्य के लिए नामांकन करने वालों में 14 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। मुखिया पद के लिए मात्र 3 लोगों ने नामांकन किया, जिसमें एक पुरुष और 2 महिला शामिल है। पंचायत समिति सदस्य के लिए एक महिला प्रत्याशी के नामांकन के साथ खाता खुल पाया। ग्राम कचहरी सरपंच के लिए एक भी पर्चा दाखिल नहीं किया गया जबकि ग्राम कचहरी के पंच के लिए 11 नामांकन हुए। इसमें 4 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन करने वालों की सुविधा के लिए दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। मुखिया पद के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में दो टेबल पर नामांकन पत्र लेने की व्यवस्था की गई है जबकि सरपंच पद के लिए सीओ कार्यालय में तीन टेबल लगाए गए है। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बीसीओ कार्यालय वार्ड सदस्य पद के लिये मनरेगा कार्यालय एवं ग्राम कचहरी पंच के लिए टीसीपी भवन में नामांकन पर्चा लिया गया।

chat bot
आपका साथी