फारबिसगंज में घर के छत की सफाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के कटहरा वार्ड संख्या द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:04 AM (IST)
फारबिसगंज में घर के छत की सफाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत
फारबिसगंज में घर के छत की सफाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के कटहरा वार्ड संख्या दो में सोमवार को घर के छत पर सफाई करने गए मजदूर की छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त वार्ड निवासी राजेश कुमार मंडल के आवास पर सोमवार दोपहर छत पर सफाई करने गए मजदूर चंदन कुमार बनबन्सी(35) मझुआ वार्ड संख्या छह निवासी जब झाड़ू से छत की सफाई कर रहा था कि अचानक छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि घटना की सूचना ग्रामीणों को तब हुई जब छत किनारे मृतक का हाथ लटका देखा गया। खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रमीणों ने इसकी सूचना फारबिसगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना से एसआई राजेश कुमार, एसआई अजय कुमार, नगेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसबल घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दिया। पूछताछ के पता चला कि मकान मालिक मजदूर रखकर घर की सफाई करने को कहा था। मृतक चन्दन शादी सुदा था। मृतक की पत्नी का नाम अंजू लता देवी है। मृतक को तीन बच्चे है। वही मृतक चार भाई में दूसरा था। इधर घटना के बाद मृतक के आवास पर भीड़ उमड़ पड़ी तथा परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि देर शाम होने के कारण शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेजा जाएगा। ग्रामीणों में परमानंद यादव, मनोज, कपिल अंसारी, लालबाबू, गोपाल गोपाल, टुनटुन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी