शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का किया प्रयास, केस दर्ज

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आवास में अकेले नाबालि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:58 PM (IST)
शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का किया प्रयास, केस दर्ज
शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का किया प्रयास, केस दर्ज

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आवास में अकेले नाबालिग किशोरी से छेड़खानी एवं जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। घटना को लेकर नाबालिग किशोरी की मां के द्वारा स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित नाबालिग युवती की मां ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर में कोई भी सदस्य नहीं था। घर के दरवाजे पर किराना दुकान पर उसकी बेटी बैठी हुई थी। इसी बीच पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी हारून दुकान पर आया और सिगरेट और अंडा लेने के लिए बात करने लगा। सामान देने के बाद उसकी पुत्री घर के अंदर चली गई। इसी क्रम में पीछे से आरोपित युवक ने शराब के नशे में आंगन में उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का असफल प्रयास किया। हल्ला होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मगर तब तक आरोपी मौके से भागने में सफल हो चुका था। घर पर जब किशोरी की मां और अभिभावक पहुंचे तो उसने घटना की पूरी जानकारी दी। इधर घटना की जानकारी समाज में फैलते ही स्वजन सहित ग्रामीण आक्रोशित हो गए। माहौल बिगड़ने की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु दल बल के साथ पहुंचे एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को घर से गिरफ्तार कर थाने ले गए जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि छेड़खानी व जबरदस्ती मामले में पीड़ित की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी