मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर किया प्रदर्शन

संसू भरगामा (अररिया) भरगामा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में दलित मासूम बच्ची के दुष्कर्म की घटना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:51 PM (IST)
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर किया प्रदर्शन
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर किया प्रदर्शन

संसू भरगामा (अररिया): भरगामा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में दलित मासूम बच्ची के दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा घटना में संलिप्त आरोपि की गिरफ्तार नही हुई है। सोमवार को घटना में संलिप्त आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर भरगामा प्रखंड मुख्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद भरगामा थाना पुलिस, पुलिस कप्तान अररिया समेत आलाधिकारी को आवेदन प्रेषित कर आरोपित की गिरप्तारी को लेकर 48 घंटा का समय दिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। 48 घंटा के अंदर आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है पूर्व में भी आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर 72 घंटा का समय दिया गया था। मगर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि आरोपित ने पीड़ित परिवार को जान से मारने का धमकी दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है घटना के पांच दिन बीत गए मगर पुलिस प्रशासन अभी तक तहकीकात में जुटी है। जबकि आरोपित मेजर नामक व्यक्ति धड़ल्ले से घूम रहा है। पीड़ित परिवार अपनी बच्ची को लेकर न्याय की आस में है। वेलोग डर के साये में जी रहे हैं।

--------

क्या है मामला

भरगामा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार को छह वर्षीय दलित बच्ची के साथ 45 वर्षीय मेजर नामक युवक ने घर से जबरन उठा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दबंग प्रवृति का आरोपित के विरूद्ध पूर्व से दुष्कर्म का मामला विभिन्न थाना में दर्ज है । इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण आस पास गांव में आरोपित के विरूद्ध आवाज नहीं उठाते हैं। बताया जा रहा है गांव के खासकर गरीब दलित, एवं शोषित लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग के विरुद्ध आवाज उठाना तो दूर डर से शाम ढलते ही घर से नहीं निकलते है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की आरोपित से मिलीभगत के कारण शिकायत दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। लोगों का कहना है आरोपित मेजर व उसके परिवार के लोगों से पंगा लेना मौत को दावत देने के बराबर है। बताया जा रहा है कई परिवार के लोग दबंग प्रवृत्ति के अपराधी के डर से अपना गांव छोड़कर अन्यत्र पलायन कर चुके है। हालांकि रविवार को पुलिस अधीक्षक हृदयकांत स्वयं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर गहन पड़ताल किया है। एसपी ने पीड़ित परिवार पर भरोसा दिलाया है की गिरफ्तारी जल्द होगी। इसके साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस सबके इतर गांव में मेजर के डर से अधिकांश लोग कुछ भी बोलने से बचते हैं।

chat bot
आपका साथी