असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा संपन्न, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां को विदाई, जमकर लगे जयकारे--लीड

जासं अररिया असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा का पर्व शुक्रवार को उत्साह व श्रद्धा के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM (IST)
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा संपन्न, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां को विदाई, जमकर लगे जयकारे--लीड
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा संपन्न, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां को विदाई, जमकर लगे जयकारे--लीड

जासं, अररिया: असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा का पर्व शुक्रवार को उत्साह व श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जमकर जयकारे लगाए एवं एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल की होली खेली।शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नदियों में कर दिया गया। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां को दी विदाई। विसर्जन के दौरान शहर के चौक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह जगह स्थापित की गई मूर्तियों को शहर में घुमाया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मां दुर्गे की प्रतिमा को परमान नदी में ले जाकर श्रद्धालुओं ने विसर्जित कर दिया। मां के जमकर श्रद्धालु जयकारे लगा रहे थे। अधिकांश मां दुर्गा की प्रतिमा को अपने कंधों लोग लेकर ले जा रहे थे। चांदनी चौक व काली मंदिर चौक पर प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं द्वारा परिक्रमा कराया गया। इसके बाद परमान नदी में विसर्जित कर दिया गया।

शहर के चांदनी चौक सहित काली मंदिर चौक पर जगह जगह पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। वहीं वहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान मां का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं अपने अपने छतों से मां का दर्शन करने के दौरान फूलों की वर्षा कर रहे थे। विसर्जन के दौरान इस बार कंधे पर व ट्रैक्टर व ट्राली पर मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए ले गए और नदी में विसर्जित कर दिए। वहीं दशहरा पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। चांदनी चौक व काली मंदिर चौक पर सड़क के दोनों तरफ मां का दर्शन के लिए महिला पुरूष व बच्चे मां का दर्शन करने के लिए खड़े थे। पूरा माहौल भक्तिमय बन गया था। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शहर का लगातार जायजा किया जा रहा था।

वहीं शहर के ठाकुरबाड़ी से मां दुर्गा की प्रतिमा शहर के नवरत्न चौक, चित्रगुप्त नगर होते हुए चांदनी चौक से बाजार होते हुए काली मंदिर चौक पर पहुंचा। यहां परिक्रमण कराने के बाद परमान नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया।

सांसद प्रदीप सिंह को चांदनी पर लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान एसडीओ शैलेष चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, नगर थाना प्रभारी आदित्य कुमार, काली मंदिर चौक पर अजय कुमार झा, समर सिंह, सुनील झा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने मां का दर्शन किए तथा लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामना दी। इनसेट

लगाया गया शर्बत का स्टाल

अररिया: नगर परिषद अररिया द्वारा विजय दशमी के अवसर पर काली मंदिर चौक पर शरबत का स्टाल का लगाया गया था। सभी श्रद्धालुओं को नगर परिषद के कर्मियों द्वारा पानी पिलाया गया। इस दौरान स्टाल पर श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिए भीड़ लग गई। वहीं चांदनी चौक अररिया में लायंस क्लब द्वारा स्टाल लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच मास्क व सैटिनाइजर व चाकलेट व पानी का वितरण किया गया। यहां पर सांसद प्रदीप सिंह का लायंस क्लब के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इनसेट

नीलकंठ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में नीलकंठ का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में भक्तों ने नीलकंठ का दर्शन किए। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने नीलकंठ को उड़ाया। नानू बाबा ने बताया कि दशहरा को नीलकंठ का दर्शन करने पर शुभ होता है। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे।

इनसेट

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई पूजा

अररिया: शारदीय नवरात्र के नौंवे दिन विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। पूरा माहौल भक्तिमय बन गया था। पंडालों आदि में हवन कार्य चलता रहा। शहर के अररिया ठाकुरबाड़ी, मां खड्गेश्वरी काली मंदिर, अड़गरा में मां का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लोग बारी बारी से जाकर मां का दर्शन किए। देरशाम तक यह कार्यक्रम चलता रहा। मेले जैसा ²श्य लगा रहा । मां के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो उठा। मां देवी के गीत गाते रहे दर्शक। सुबह मां की आरती व पुष्पांजलि की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने प्रसाद ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी