नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, चचरी पुल टूटा

संसू सिकटी (अररिया)-मंगलवार की शाम से रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश होने तथा ते

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM (IST)
नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, चचरी पुल टूटा
नूना नदी के जलस्तर में वृद्धि, चचरी पुल टूटा

संसू, सिकटी (अररिया):-मंगलवार की शाम से रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश होने तथा तेज हवा चलने से प्रखंड क्षेत्र मे धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों मे पके गरमा धान की फसल गिर गए तथा उसके उपर पानी भर गया है।खेतों मे काटकर रखी गई धान की फसल पानी में डूब जाने काफी नुकसान हुआ है। इधर नूना के जल स्तर मे वृद्धि होने से दहगामा ईदगाह टोले के बह रही धारा का जल स्तर बढ़ गया है।जिसके कारण आवागमन के लिए बनाया गया चचरी पुल टुट गया। पुल टुट जाने के कारण एक बार फिर पड़रिया का सिकटी मुख्यालय से संपर्क कट गया है। नदी से बाहर निकले पानी से एक बार फिर सालगोड़ी,कचना,अंसारी टोला पड़रिया मे बाढ़ जैसे हालात बन गए है।नदी का पानी गांव मे फैल गया है।साहु टोला में भी पानी भर गया है।बरसात के समय इस धारा मे नाव से आवागमन हो रहा था।बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति बंद है।जिससे लोगों को संचार सेवा के लिए मोबाईल का बैट्री डिस्चार्ज हो गया है।ढंगरी के किसाध सियाराम मंडल,अनिल कुमार झा,बटेश मंडल,दुर्गानंद मंडल आदि ने बताया कि बांस का अगता धान पूरी तरह पककर तैयार है।पर्व त्यौहार के बाद अब कटनी शुरु होने वाला था।लेकिन बारिश हो से नुकशान हो रहा है।घान का पौधा गिर कर पानी मे डूब गया।इस हाल मे वो बरबाद हो जाएगा।उसके बाद वाली फसल जिसकी बाली अभी निकली थी उसका भी फूल गिर गया और पौधा मे खेत मे गिरकर पानी मे डूब गया है।जिसके कारण किसान को काफी नुकसान हुआ है। अभी का बारिश केवल नुकसान ही किया है।जो खाली खेत अगता किस्म का मक्के लगाने के लिए तैयार किया जा रहा था अब उसमे देरी हो जाएगा।अब अक्टुबर माह मे मक्के की बुआई नही हो पाएगी।इस बारिश से किसानो को भारी क्षति हुई है।

chat bot
आपका साथी