भाजयुमो कार्यकर्ता राष्ट्रगान समर्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

संसू, फारबिसगंज (अररिया): 75 वें स्वतंत्रता दिवस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 12:12 AM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ता राष्ट्रगान समर्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
भाजयुमो कार्यकर्ता राष्ट्रगान समर्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

संसू, फारबिसगंज (अररिया): 75 वें स्वतंत्रता दिवस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक देशभर में युवाओं को प्रेरित करते हुए युवाओं के मन में देशभक्ति, राष्ट्र श्रद्धा, देश और धर्म के बारे में श्रद्धा बनाने एवं नये भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए बिहार भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रगान समर्पण कार्यक्रम सहित युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने देते हुए बताया की भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण बिहार में भी दो कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसके तहत 14 अगस्त को युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रगान गाते हुए अपना एक वीडियो जहां अपलोड करेगा। वही आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत 15 अगस्त 2021 को सुबह राष्ट्रगान गाकर की जाएगी। संपूर्ण देश के साथ बिहार प्रदेश के प्रत्येक मंडलों में 15 अगस्त को सुबह 7:50 मिनट पर युवा मोर्चा के कम से कम 75 कार्यकर्ता एक साथ राष्ट्रगान का गायन करेंगे। जिसमें बिहार राज्य के एक हजार से अधिक मंडलों में 10 हजार युवा सहित देश भर में 10 लाख से ऊपर युवाओं की भागीदारी होगी।

कहा की भाजयुमो कार्यकर्ता नए भारत न्यू इंडिया के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेंगे।

कुमार ने कहा कि इस अवसर पर 16 एवं 17 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में युवा संकल्प यात्रा का आयोजन होगा, जो देश के 75 स्थानों पर 75 किलोमीटर तक कम से कम 75 लोगों का मैराथन दौड़ या साइकिल यात्रा आयोजित की जाएगी। जिसके तहत बिहार के चार स्थानों यथा कटिहार, दरभंगा, पटना और गया जिला का चयन किया गया है। जहां साइकिल यात्रा का आयोजन होगा। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि ये सभी कार्यक्रम मात्र एक पार्टी का आयोजन नही बल्कि यह एक जन उत्सव है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से इसमें जुड़कर बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया है।

chat bot
आपका साथी