प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

संसू रेणुग्राम (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित खवासपुर पंचायत के चक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM (IST)
प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या
प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

संसू, रेणुग्राम (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित खवासपुर पंचायत के चकरघट्टा वार्ड नंबर नौ में रविवार की देर संध्या पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर खेत में फेंक दिया। मृतका का नाम पिकी देवी (35) है। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सिमराहा थाना अध्यक्ष साजिद आलम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति श्रवण सिंह एवं उसकी प्रेमिका जमुनी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौके पर मौजूद मृतका के 12 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी मां को उनके पिता श्रवन सिंह और जमुनी देवी ने मिलकर मारा तथा खेत पर ले जाकर फेंक कर भागने लगा तो वह चिल्लाई। जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इस संबंध में मृतका के भाई ताराबाड़ी निवासी बिनोद सिंह के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में केस दर्ज की गई है। फर्द बयान में बताया गया है कि करीब 13 वर्ष पूर्व उनकी बहन की शादी चकरघट्टा में श्रवण सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। शादी के पांच साल बाद ही उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। जिसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष से उनके जीजा (बहनोई) का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला दुखनी देवी उर्फ जमुनी देवी के साथ था। इसी अवैध संबंध के कारण घर में उसकी बहन को बराबर मारपीट करता था। मृतका को एक 12 वर्षीय पुत्री एवं एक दो पुत्र अमित कुमार है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा है। अभाविप के जिला संयोजक दीपक मंडल, पैक्स अध्यक्ष सनोज झा, पूर्व सरपंच कपिलदेव सादा, प्रेमलाल सिंह, सिकंदर सिंह आदि ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी