विकास योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

संसू सिकटी (अररिया) प्रखंड मुख्यालय कार्यालय सिकटी में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:18 PM (IST)
विकास योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
विकास योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

संसू सिकटी, (अररिया): प्रखंड मुख्यालय कार्यालय सिकटी में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी केडी सिंह ने संयुक्त रूप से पंचायती राज से संबंधित विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा की। जिसमें पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल, कार्यपालक सहायक सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत में चल रही विकास योजनाओं, गली-नली,15वीं, 14वीं वित्त से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बीडीओ श्री ठाकुर ने तकनीकी सहायक को पंचायत में उपलब्ध निधि के अनुसार पंजी संधारित करते हुए प्राक्कलन तैयार करने ़का निर्देश दिया। सख्त लहजे में सभी लेखापाल को सभी योजनाओं ़का अभिलेख सात दिनों के अंदर पूर्ण रूप से संधारित करने की बात कही। वहीं सात निश्चय योजना से संबंधित निश्चय का पंचायत कार्यपालक सहायक के माध्यम से भौतिक सत्यापन व वित्तीय स्थिति को आनलाइन करा लेने ़का कड़ा निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने कहा कि राशि निकासी तथा लंबी अवधि के उपरांत कई योजना पूर्ण नहीं है। वैसी योजना जो 60 फीसदी राशि मिलने के बावजूद पूर्ण न हुई हो उसकी रिपोर्ट सात दिनों के अंदर प्रखंड मुख्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसा नहीं होने पर ऐसे कर्मियों पर विधि सम्मत कार्रवाई कि जाएगी। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव कि विधि-व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित कर्मियों के बीच गठित कोषांग से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव व संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी कर्मी मुख्यालय में बने रहेंगे। बिना सूचना के गायब होने पर वैसे कर्मी नपेंगे।

chat bot
आपका साथी