पांच किलो अनाज के साथ मुफ्त मिलेगा झोला: सांसद

जागरण संवाददाता अररिया अब पांच किलो आनाज के साथ लाभुकों को मुफ्त में थैला भी दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:29 PM (IST)
पांच किलो अनाज के साथ मुफ्त मिलेगा झोला: सांसद
पांच किलो अनाज के साथ मुफ्त मिलेगा झोला: सांसद

जागरण संवाददाता अररिया : अब पांच किलो आनाज के साथ लाभुकों को मुफ्त में थैला भी दिया जाएगा। जिले में दो लाख से अधिक थैला का वितरण होगा है। यह बातें सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शहर स्थित खरैया बस्ती में थैला वितरण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को गरीब कल्याण योजना शुरू कराया है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच किलो आनाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।

अब खाद्यान्न के साथ निश्शुल्क थैला भी वितरण किया जाएगा। ताकि लाभुकों को प्लास्टिक, पालीथिन आदि लेकर डीलर के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। पालीथिन आदि का उपयोग पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। इसको देखते देशभर भर में खाद्यान्न के साथ थैला वितरण का अभियान चलाया गया है। कोरोनकाल में शुरू हुई थी योजना:

सांसद ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कोरोनाकाल के दौरान देश में व्यापक तरीके से गरीब कल्याण योजना शुरू किया गया था, जिसके तहत गरीब परिवारों को मुफ्त में हर माह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना नवंबर तक चलेगा। पांच किलो फ्री में अनाज मिलेगा।

- थैला का वितरण शुरू :

संसद ने कहा कि थैला का वितरण शुरू हो गया है। इस दौरान उन्होंने कुछ लाभुकों के बीच थैला वितरण किया। कहा कि

यह थैला पर्यावरण मुक्त है। उन्होंने सभी डीलरों को खाद्यान्न के साथ थैला भी देने का निर्देश दिया।

यह सभी पीडीएस के दुकान में उपलब्ध कराया जाएगा और वहां पर सभी को पांच किलो चावल और यह बैग दिया जाएगा। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद गौतम साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी