धूमधाम से हुई अनंत भगवान की पूजा

जासं अररिया जिला मुख्यालय अररिया के वार्ड नंबर नौ शिवपुरी में सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:20 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:20 AM (IST)
धूमधाम से हुई अनंत भगवान की पूजा
धूमधाम से हुई अनंत भगवान की पूजा

जासं, अररिया: जिला मुख्यालय अररिया के वार्ड नंबर नौ शिवपुरी में सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर परिसर रविवार को वार्ड वासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी भोला झा के द्वारा अनंत चतुर्दशी की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। पूजा में शिवपुरी, कृष्णापुरी, मखाना टोली, यादव कालेज टोला के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान अनंत पूजा के लिए पूजा थाल में फल, मिठाई, अनंत,अगरबत्ती सजाकर मंदिर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत और शंखध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। पंडित भोला झा ने बताया कि जो भी भक्त भगवान अनंत की पूजा और कथा श्रृद्धा के साथ करते हैं भगवान उनखी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर कथा सुनी व भगवान अनंत की स्तुति की।

संसू, जोकीहाट के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से भक्तों ने अनंत भगवान की पूजा अर्चना किए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में लगी रही। जोकी नगर पंचायत के राम जानकी मंदिर में पंडितजी ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करवाया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान अनंत की स्तुति कर सुखी जीवन की कामना की। पूजा को लेकर दभड़ा, बहारबाड़ी, जहानपुर, बनकोरा, सिमरिया, रहिकपुर, गिरदा, सिसौना, उखवा, बोड़ैल, गैरकी, किशनपुर, हरदार, बलुवा, महलगांव, कलकली, बागनगर सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ अनंत पूजा का आयोजन किया गया।

संसू, रेणुग्राम के अनुसार रविवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर धूमधाम से भगवान अनंत की पूजा आराधना की गई। इस अवसर पर तिरसकुंड, बलुआ टोला, अम्हारा, देपुरा, हिगना औराही सहित अन्य जगहों पर भगवान अनंत की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। वही क्षेत्र के रमई, घोड़ाघाट, खैरखां,बैले, पोठिया सहित अन्य गांवों में भी पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं ने अनंत स्वरुप चौदह गांठ से बने धागे को धारण किया। तिरसकुंड स्थित अनंत स्थान पर भव्य मेला का अयोजन हुआ है। जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी