श्रद्धाभाव से लोगों ने की अनंत भगवान की पूजा-अर्चना

जासं अररिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनंत पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:11 PM (IST)
श्रद्धाभाव से लोगों ने की अनंत भगवान की पूजा-अर्चना
श्रद्धाभाव से लोगों ने की अनंत भगवान की पूजा-अर्चना

जासं, अररिया: शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनंत पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में कई स्थानों पर रविवार को हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा को लेकर लोग तैयारी में लगे हुए थे। पूरा माहौल भक्तिमय बन गया था। भक्ति गीत का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में विभिन्न जगहों पर अनंत की पूजा धूमधाम से हुई। शहर के चित्रगुप्त नगर मंदिर में अनंत पूजा हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथा सुनी तथा हाथों में 14 गांठों वाला अनंत बांधकर इस पर्व को मनाया। चित्रगुप्त नगर में अधिवक्ता विनोद प्रसाद के आवास पर कई वर्षो से अनंत पूजा होता आ रहा है। इस वर्ष भी पूजा धूमधाम से मनाया गया। पूजा के दौरान परिवार सहित मुहल्ले के लोग शामिल होकर भगवान अनंत की कथा सुनी। इसके बाद बाहों में रक्षा सूत्र बांधा गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में विकास प्रकाश, विनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। चित्रगुप्त मंदिर में भी अनंत पूजा धूमधाम से हुआ। अनंत की पूजा - अर्चना के बाद लोगों ने अनंत धारण कर भोजन किया। चित्रगुप्त मंदिर पूजा के दौरान सत्येंद्र नाथ शरण, गौरीशंकर, आनंद मोहन प्रसाद सिन्हा, आनंद रंजन, सुक्कु कोषाध्यक्ष, विनीत प्रकाश, पंकज सम्राट मौजूद थे। वहीं पंडित गिरजानंद झा ने अनंत भगवान की कथा सुनाई।

संसू,कुर्साकांटा (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने रविवार को भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा श्रद्धाभाव से किया।

मरातीपुर में सामूहिक रूप से मेला का आयोजन होता है रात्रि में भक्ति जागरण का कर्यक्रम भी किया जाता है । प्रतिकूल मौषम के बाद भी लोगों ने उत्साह और उमंग से इस पर्व को मनाया।

संसू, पलासी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में अनन्त चतुर्दशी का पर्व रविवार को परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस क्रम में सनातन धर्मावलंबियों ने भगवान अनंत की पूजा - अर्चना के बाद अनंत धारण कर भोजन किया। इस दौरान प्रखंड के खेखवा चौक, मालद्वार, कोढ़ैली, डकैता, कनखुदिया सहित अन्य गांवों में भगवान अनंत की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा - अर्चना की गयी। वहीं विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर भजन - कीर्तन का दौर जारी है। वहीं भगवान अनंत के प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।

श्रद्धालुओं ने सुनी भगवना अनंती की कथा

------------

संसू सिकटी(अररिया) अनंत चतुर्दशी व्रत सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं व बुजुर्गों संग बच्चों ने भी व्रत रखा तथा भगवान अनंत की कथा सुनी। कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा कर लोगों ने अपनी आस्था जताई। कथा श्रवण कर घर में सुख, शांति, वैभव और यश की कामना की। मान्यता है कि अनंत के चौदह गांठों में प्रत्येक गांठ एक-एक लोक का प्रतीक है। जिसकी रचना भगवान विष्णु ने की है। श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों और मंदिरों में अंत ना होने वाले श्रृष्टि कर्ता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान अनंत की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

पौराणिक कथाओं के अनुसार लगातार 14 वर्षों तक अनंत चतुर्दशी का व्रत करने से मनुष्य को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है।

क्या कहते हैं पुजारी--पंडित उमेश तिवारी कहते हैं कि सनातन हिदु धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है।संसू, फारबिसगंज के अनुसार अनंत चतुर्थी के अवसर पर शहर के लगभग एक दर्जन जगहों पर रविवार को हषरल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई।

अहले सुबह से ही शहर से लेकर गांव का वातवरण भक्तिमय बना रहा।

शहर के,पंचमुखी हनुमान मंदिर,बड़ा शिवालय,सहित दर्जन भर जगहों पर अनंत पूजा हर्षोल्लास से मनाया गया।भक्ति गानों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में भक्तो ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

शहर के लगभग सभी मंदिर के महंत के द्वारा श्री अनंत कथा का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने भी पहुंच कर कथा सुना एवं 14 गांठों वाला अनंत बांधकर इस पर्व को मनाया।

वही अनन्त पूजा को लेकर स्थानीय पंचमुखी मन्दिर के पुरोहित सुनील झा ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया जाता है।हिदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का बहुत अधिक महत्व होता है।

इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा का विधान है।

इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है भक्त इस पावन दिन व्रत भी रखते हैं।

वही बड़ा शिवालय, महावीर ठाकुरबाड़ी एवं पंचमुखी मन्दिर में भी अनंत चतुर्थी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई।वहीं ग्रामीण इलाकों में भी अनंत चतुर्दशी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। फारबिसगंज के मिथिला कालोनी में अनंत पूजा का समापन रविवार हुआ। पंडित बौआ ठाकुर, पुजारी छोटु ठाकुर ने पूजा का समापन किया। पूजा में मिथिला कालोनी परिवार के बहुत सारे सदस्य उपस्थित थे जिनमें प्रणव कुमार झा, शैलेश कुमार झा, मिथिलेश झा मनीष कुमार झा, प्रियांशु जा जरा मिश्रा राहुल कुमार झा संजय झा नरेंद्र झा धीरज कुमार झा इत्यादि मौजूद थे।

संवाद सूत्र, फुलकाहा के अनुसार नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय सहित फुलकाहा, मानिकपुर, कोशिकापुर, सोनापुर, घुरना बाजार, कन्हैली, देवीगंज, मिरदौल, बबुआन, बेला, बसमतिया आदि जगहों में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रविवार को अनंत पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। कई स्थानों पर भगवान बिष्णु, देवी लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। घुरना बाजार वार्ड संख्या 10 में भी प्रतिमा स्थापित किया गया।

chat bot
आपका साथी