सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

- अररिया के रानीगंज मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना संवाद सूत्र अररिया अररिया रानीगंज मुख्य मार्ग प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:42 PM (IST)
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

- अररिया के रानीगंज मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना

संवाद सूत्र अररिया: अररिया रानीगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने हनुमंत नगर वार्ड 15 निवासी करण चौधरी को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना के वक्त बस में 30 से भी अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई। घंटो मुख्य मार्ग जाम रहा जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके से बस चालक फरार हो गया। सदर थाना की टीम ने पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। घटनास्थल पर स्वजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल से बच्चों से भरी बस मुख्यालय की ओर आ रही थी। घटना के वक्त बस और बाइक तेज रफ्तार में थे। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बस चालक ने बस को लेकर भागने का प्रयास किया मगर पेट्रोल पंप के निकट बस को आस-पास के लोगों द्वारा घेर लिया गया। हालांकि बस चालक भागने में सफल रहा। घटना से बस में सवार स्कूली बच्चे डर गए थे। सबको आस-पास के लोगो द्वारा बाहर निकाला गया। और दूसरे बस से घर भेज दिया गया। घटना के काफी वक्त बीत जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति घटना में फंसे बच्चों की जानकारी के लिए भी नही पहुंचा था।

इकलौते चिराग के बुझ जाने से माहौल हुआ गमगीन- करण अपने परिवार का इकलौता चिराग था। पिता पप्पू आटो ड्राइवर का कार्य करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घटना के बाद ये खबर जंगल मे आग तरह फैल गई। मां दुर्घटना की खबर सुनते ही बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंची। स्वजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही लोगो का हुजूम जुटने लगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घर तक पहुंचे। आठवीं में पढ़ने वाला करण अपने मोहल्ले में काफी प्रचलित था। जो भी इस खबर को सुना सकते में आ गया। देर संध्या शव का अंतिम संस्कार किया गया।

chat bot
आपका साथी