अभाविप का तीन दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग बेगूसराय में 21 से

जागरण संवाददाता अररिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 सितंबर से बे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:58 PM (IST)
अभाविप का तीन दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग बेगूसराय में 21 से
अभाविप का तीन दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग बेगूसराय में 21 से

जागरण संवाददाता, अररिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 सितंबर से बेगूसराय में होगा। इसके लिए परिषद के कार्यकर्ता तैयारी में लग गए है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इसको लेकर रविवार को नगर इकाई की बैठक परिषद के कार्यालय परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति पायल ने की। बैठक में अभ्यास वर्ग की सफलता को लेकर चर्चा की गई साथ ही अब तक सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक बेगूसराय में होगा। इसके सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में परिषद के सदस्य भाग लेकर अपने अधिकार व कर्तव्य को समझे।

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि वर्ष में एक बार प्रदेश का अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक गतिशील छात्र संगठन है जिसमें प्रत्येक वर्ष नए कार्यकर्ता जुड़ते है तथा पुराने कुछ कार्यकर्ता अपने दैनिक जीवन में वापस लौट जाते हैं। एमपी सिंह ने कहा कि प्रदेश अभ्यास वर्ग मुख्य रूप से नए कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया जाता है। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को समाज, राज्य तथा राष्ट्र के प्रति उनका क्या जवाबदेही है इसे समझाया जाता है। संगठन में कार्यकर्ताओं का क्या अधिकार तथा कर्तव्य है उसकी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश अध्यक्ष वर्ग में भाग लेकर परिषद में अपने अधिकार तथा कर्तव्य को समझें।

बैठक में गोविद कुमार मंडल, आशीष झा, राहुल आर्यन, अंकित सिन्हा, कौशल राय जितेंद्र गुप्ता, ज्ञान गुप्ता ,सतीश कुमार मंडल, पिटू राठौर, रवि रंजन कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार राठौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी