कई पंचायतों को आंशिक बाढ़ प्रभावित घोषित करने से आक्रोश

संसू. सिकटी(अररिया) बाढ़ में लाभुकों को बाढ़ आपदा की राशि लेने के लिए दो कतारों मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 08:11 PM (IST)
कई पंचायतों को आंशिक बाढ़ प्रभावित घोषित करने से आक्रोश
कई पंचायतों को आंशिक बाढ़ प्रभावित घोषित करने से आक्रोश

संसू. सिकटी(अररिया): बाढ़ में लाभुकों को बाढ़ आपदा की राशि लेने के लिए दो कतारों में बांट दिया गया है । सिकटी प्रखंड की पांच पंचायतें दहगामा, पररीया, कौआकोह, बेंगा और ठेन्गापुर पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। कूचहा, खौरागाछ, बरदाहा, मुरारीपुर, बोकन्तरी, भीरभीरी, आमगाछी, मजरख और डेरुआ पंचायत को आंशिक बाढ़ प्रभावित की श्रेणी में रखा गया है। यह जानकारी सिकटी सीओ रवि प्रसाद पासवान ने दी और बताया कि पूरे प्रखंड में बाढ़ थी। कहीं कम रही, कहीं ज्यादा। उसी के आधार पर आंशिक और पूर्ण बाढ़ प्रभावित का प्रस्ताव पास किया गया है। पूर्ण प्रभावित व आंशिक प्रभावित वाले पंचायतों में बाढ़ आपदा मंद की राशि भेजी जा रही है। इधर आंशिक बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मजरख पंचायत के जितेंद्र महतो, सरोज राय, दिनेश पासवान, शूक्कन पासवान, देवानंद मंडल आदि ने बताया कि उनकी पंचायत बकरा नदी के मुहाने पर है। प्रतिवर्ष आती बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है । इसके बावजूद इस पंचायत को आंशिक घोषित किया गया है। उनकी पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए। बोकंतरी पंचायत के वीरेंद्र मंडल, शिव ना मंडल, सुरेश सिंह, रामदेव पासवान सहित कई बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि करीब एक महीने पूर्व आई भीषण बाढ़ से पूरी पंचायत प्रभावित हुई थी जिस कारण लोगों को भारी क्षति हुई है। मुरारीपुर, आमगाछी, कूचहा सहित अन्य पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि 14 पंचायतों में नौ को आंशिक प्रभावित मानना अन्याय है। बाढ़ आपदा की राशि सभी को मिलनी चाहिए ।

chat bot
आपका साथी