बाबा साहेब की मनाई गई जयंती

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) बाबा साहेब आंबेडकर की 130 वी जयंती पर बुधवार को भीम अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:26 AM (IST)
बाबा साहेब की मनाई गई जयंती
बाबा साहेब की मनाई गई जयंती

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया):

बाबा साहेब आंबेडकर की 130 वी जयंती पर बुधवार को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अशोक राम आजाद के अध्यक्षता में नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया जबकि सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा एकजुट होकर भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा के साथ भव्य झांकी निकाला गया जो पूरा बाजार भ्रमण कर वापस लौटा। जबकि हाई स्कूल परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर के तैल चित्र पर नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, भीम आर्मी के अध्यक्ष अशोक राम आजाद, राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महानंद विभु पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, भंटू यादव, रामनरायण यादव, मोहम्मद सादिक आलम, मोहम्मद छोटू नाज, रामप्रवेश यादव , प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र मरिक , जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रियाजुल, भीम आर्मी प्रभारी आशीष कुमार यादव ,प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद निजाम ,जयप्रकाश घरकार ,भारत कुमार राऊत, मोहम्मद रुस्तम ,उमेश राम ,रंजीत राउत , आमिर चंद्र पासवान ,रंजीत कुमार ,भारती यादव, प्रकाश यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया। संसू, पलासी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला प्रांगण में बुधवार को बहुजन समाज व भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। इस क्रम में अतिथियों के अलावे भीम आर्मी के सदस्यों ने संविधान निर्माता डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ मोनालिशा प्रिय दर्शनी, बीईओ प्रतिमा कुमारी, प्रशिक्षु डी एस पी एजाज हाफिज मानी, थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार, के अलावे शिक्षक संजय कुमार मांझी, भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम कुमार मांझी, मंच संचालक दिनेश ऋषिदेव, अर्जुन राम, सुनील रविदास, मोतीलाल सदा, मुकेश मांझी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी