अलग-अलग मामले में दो घायल

संसू पलासी (अररिया) अररिया। प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग मामलों में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:11 PM (IST)
अलग-अलग मामले में दो घायल
अलग-अलग मामले में दो घायल

संसू, पलासी (अररिया) :

अररिया। प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनियां गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में बदरुन निशा घायल हो गयी। जबकि सड़क हादसे में अबु तलहा घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।

chat bot
आपका साथी