सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

सड़क हादसों में चार घायल संसू पलासी (अररिया) पलासी प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:21 AM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

सड़क हादसों में चार घायल

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर सड़क हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में दीपनगर के शिवजी कुमारी, हसनपुर के राजकुमार साह, खोरागाछ के संजीव कुमार व कलियागंज की रिया अग्रवाल शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए पी एच सी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। एक दिवसीय शिव चर्चा आयोजित

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के बुद्धि- गोसाईंपुर में एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गयी। यह जानकारी स्थानीय भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के लालमोहन चौपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस शिव - चर्चा में आस - पास के ग्रामीणों की अच्छी भीड़ लगी रही।

छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

महेंद्र गुप्ता (कुआड़ी): भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गुरुवार को उच्च विद्यालय कुआड़ी प्लस टू के प्रधानाध्यापिका रेखा देवी ने छात्र छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई और विद्यालय द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गई। जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। प्रभात फेरी में कुआड़ी बाजार और चौक चौराहे पर छात्र-छात्राओं ने नारे लगाए। हमने यह ठाना है समाज व राष्ट्र को नशा से मुक्त कराना है। इस प्रभात फेरी में उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रधानाध्यापिका रेखा देवी ,विपिन कुमार, आलोक कुमार ,नून लाल मंडल ,मोहनलाल सरदार ,सुखदेव मलिक, माधवी देवी ,प्रेम शंकर सिंह ,संजय सरदार लिपिक अरुण देव यादव आदि प्रभात फेरी में देखे गए। ----------------------------------------संसू ,फारबिसगंज (अररिया):

भारत नेपाल सीमा के जोगबनी से चलकर खाटू श्याम धाम जाने क्रम में गुरुवार को फारबिसगंज में श्याम भक्तों का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर स्थानीय अस्पताल रोड़ में शहरवासियों एवं लड्ढा परिवार के सदस्यों ने सभी भक्तों को श्याम बाबा का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत कर उन्हें फारबिसगंज से खाटू धाम के लिये विदा किया। जैसे ही जोगबनी से श्याम भक्तों का जत्था फारबिसगंज पंहुचा तो स्थानीय लोगों ने खाटू नरेश के जयकारों से उनका भरपूर स्वागत किया। खाटू धाम जाने वाली टीम में महिलाएं सहित 25 भक्त शामिल है।

मौके पर श्याम प्रेमी पप्पू लड्ढा,सुनीता लड्ढा, जय कुमार अग्रवाल, गोविद सिघानिया, अमन गर्ग,नीरज भगत,नवल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मनोज शर्मा,अमन चौधरी, धीरज बैद, रतन साह, दिलीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शुभम भगत, सुरभि भगत,राज कुमार बियानी, मिथिलेश राय,कुमार नायनी रंजन,संतोष राय,गौरव पूर्वे,प्रदीप विश्वास, दीपेश साह, अशोक अग्रवाल, दीपेश लड्ढा, नंदू बाहेती,सुरेंन दा, दीपेश अग्रवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी