कमलदाहा की मुखिया नुजहत बानो के निधन पर शोक

संसू.अररिया अररिया प्रखंड के कमलदाहा पंचायत की मुखिया नुजहत बानो का निधन गुरुवार की श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM (IST)
कमलदाहा की मुखिया नुजहत बानो के निधन पर शोक
कमलदाहा की मुखिया नुजहत बानो के निधन पर शोक

संसू.,अररिया: अररिया प्रखंड के कमलदाहा पंचायत की मुखिया नुजहत बानो का निधन गुरुवार की शाम उनके आवास पर हो गई।62 वर्षीय मुखिया नुजहत बानो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वे लगातार दो टर्म से पंचायत की मुखिया थी। अपने पंचायत में अपने बेहतर कार्य के लिए वो काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने अररिया प्रखंड ही नहीं जिले में सबसे पहले अपने पंचायत कमलदाहा को ओडीएफ घोषित कराया था। उनके पुत्र मासूम अंजार उनके विकास कार्यो को आगे बढाने मे सहयोग करते थे।उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर फैल गई। उनके जनाजे की नमाज में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में अररिया विधायक आबिदुर रहमान, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू, पूर्व जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अ•ाीम, नसीमुर रहमान, पूर्व मुखिया शकिलुर रहमान, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रिस विक्टर, प्रखंड अररिया मुखिया संघ के अध्यक्ष आसिफुर रहमान, मु. वारिस,अरशद रेजा, मु. मुर्तजा, प्रमुख शमसाद आलम, उपप्रमुख अब्दुल हन्नान, मुखिया विजय सिंह यादव, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ अशोक कुमार सिंह ,मुखिया मुरशिद आलम, असरार आलम, मु. रईस पूर्व मुखिया शाद अहमद बबलू, पूर्व जिप सदस्य इरशादुर रहमान, मु. वसीक, अजहर हुसैन, अब्दुस सलाम ,डॉ सदरे आलम, समाजसेवी सुष्मिता ठाकुर के अलावा दर्जनों लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी