पैक्स चुनाव: मतदान कर्मी बूथों के लिए हुए रवाना

संसू.रानीगंज(अररिया) पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रखंड परिसर से पीठासीन पदाधिकारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:10 AM (IST)
पैक्स चुनाव: मतदान कर्मी बूथों के लिए हुए रवाना
पैक्स चुनाव: मतदान कर्मी बूथों के लिए हुए रवाना

संसू.,रानीगंज(अररिया) पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रखंड परिसर से पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए।शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित चुनाव को लेकर मतदान सुनिश्चित है।हालांकि गड़बड़ी की आशंका को लेकर क्षेत्र के सभी 73 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके बावजूद भी बिस्टोरिया, हसनपुर, कोशकापुर उत्तर, कोशकापुर दक्षिण, मझुआ पूरब, बगुलाहा, कुपाड़ी व कदवा सहित लगभग एक दर्जन बूथों पर सुरक्षा बलो की विशेष तैनाती की गयी है। सशस्त्र बलों के साथ ही सभी बूथों पर महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।निवार्ची पदाधिकारी सह सीओ रमण कुमार सिंह ने कहा कि 22 पैक्स का चुनाव होना है।इसके लिए संबंधित क्षेत्र को चार सेक्टर में विभक्त किया गया है। 23 पीसीसीपी के साथ ही उड़नदस्ता दल किसी भी गड़बड़ी से निबटने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होने कहा कि सुबह सात बजे से तीन बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करवाने के लिए सभी बूथों पर पूरी व्यवस्था की गयी है।निर्धारित पहचान पत्र के साथ मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान करने के बाद सीधे अपने घर चले जायें। बूथ के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। मतदान के दौरान प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।किसी भी प्रकार की समस्या या फिर गड़बड़ी की सूचना मोबाइल नंबर 9431818624, 7250412487 दे सकते हैं। गुरुवार को वज्र गृह के सील को विधिवत खोलने के बाद पीठासीन पदाधिकारी को मतपत्र उपलब्ध करवा दिया गया।मौके पर पर्यवेक्षक पूर्णिया जिला के बायसी बीएओ अभय कुमार व वज्रगृह प्रभारी सह पीओ देवेश कुमार गुप्ता सहित अन्य मतदान कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी