पैक्स चुनाव: प्रत्याशियों को किया गया चुनाव चिन्ह आवंटित

संसू.कुर्साकांटा (अररिया) प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:15 AM (IST)
पैक्स चुनाव: प्रत्याशियों को किया गया चुनाव चिन्ह आवंटित
पैक्स चुनाव: प्रत्याशियों को किया गया चुनाव चिन्ह आवंटित

संसू.,कुर्साकांटा (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी के साथ ही पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी व पैक्स प्रबंधन समिति के सदस्य प्रत्याशियों चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। यह जानकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमरजीत कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्स में चुनाव कराये जाएंगे। जिसमें कुआड़ी, कुर्साकांटा, कमलदाहा व सिकटिया पैक्स शामिल है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी को लेकर केवल कमलदाहा पैक्स के पैक्स प्रबंधन समिति सदस्य प्रत्याशी किशोर सरदार द्वारा नामांकन वापस लिया गया। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के साथ ही कमलदाहा पैक्स के पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी भरत मिश्र, बिदी यादव, वसी अहमद तो कुआड़ी पैक्स से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार गुप्ता व अमर कुमार सिंह तो कुर्साकांटा पैक्स से रामवेणी गुप्ता व राजकुमार राय उर्फ राजू राय तो सिकटिया पैक्स से अरविद कुमार उर्फ रमण कुमार वर्मा समेत 39 पैक्स प्रबंधन सदस्य प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है ।

chat bot
आपका साथी