नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व मंडल का विधायक ने किया स्वागत

संसू.फारबिसगंज (अररिया) बिहार भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न मंड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:26 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:26 AM (IST)
नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व मंडल का विधायक ने किया स्वागत
नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व मंडल का विधायक ने किया स्वागत

संसू.,फारबिसगंज (अररिया): बिहार भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न मंडल व नगर अध्यक्ष पद पर अध्यक्षों के नामों की घोषणा करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। शुक्रवार को मंडल और नगर अध्यक्ष का स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केसरी ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। बथनाहा मंडल अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार, खवासपुर मंडल अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार भगत उर्फ सुनील चौरसिया, रेणु ग्राम मंडल अध्यक्ष पद पर विपिन मेहता, जोगबनी नगर अध्यक्ष पद पर अरविद कुमार साह एवं फारबिसगंज नगर अध्यक्ष पद पर रजत कुमार सिंह के मनोनयन पर विधायक ने सभी मंडल एवं नगर अध्यक्ष का स्वागत किया एवं बधाई दी है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा घोषणा होने के बाद नव मनोनीत अध्यक्षों का स्थानीय गोड़ीहारी चौक समेत विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना कर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। नगर व मंडल अध्यक्ष बनने पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,प्रदीप कन्नोजिया, दिलिप मेहता, प्रेम केशरी, सुरेश केशरी, प्रो. गणेश ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, भाजपा नेता राहिल खान,रघुनंदन साह, प्रताप नारायण मंडल,रंजन साह,उमाकांत भगत,प्रसन्नजीत चौधरी,भजापा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह नप के पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी,शिवानी सिंह,समेत अन्य ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी