राज्य व केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

संसू.अररिया बिहार में लगातार बढ़ते अपराध दहशत और आतंक के माहौल को लेकर बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:27 PM (IST)
राज्य व केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल
राज्य व केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

संसू.,अररिया: बिहार में लगातार बढ़ते अपराध, दहशत और आतंक के माहौल को लेकर बुधवार को महागठबंधन और वामदलों के नेता ने संयुक्त रूप से अररिया स्थित समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी,वामदल, राजद, कांग्रेस, वीआइपी, रालोसपा के नेता शामिल थे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीति के खिलाफ आयोजित इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राज्य में बढ़ते अपराध, गलत केस में विपक्षी नेता को फसाने, संवैधानिक संस्था पर हमला, सत्ता और व्यवस्था के खिलाफ बोलने वालों को डराने धमकाने के खिलाफ धरना दिया गया। वामदल और महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि आज देश में पूरी तरह अराजकता की स्थिति है। देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इसपर चर्चा नहीं हो रही है। आज देश में जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि पिछड़ा ,अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक के खिलाफ साजिश कर उसे फंसाने का काम किया जा रहा है। किसानों को सरकार की योजना का पेचींदगी के कारण समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। धरना के बाद 24 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्य मंत्री को भेजा। धरना पर बैठने वालों में श्यामानंद विश्वास,अनिल सिन्हा, ब्रह्मदेव चौधरी, सुरेश बहरदार रमेश मेहता, रमेश राम, जितेंद्र बहरदार डॉ. एसआर झा, लखन राम, टीएन यादव,विजय यादव के अलावा दर्जनों नेता ने सभा को संबोधित किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या मे आम लोग भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी