नेपाल के वराह क्षेत्र घूमने गए फारबिसगंज के युवक की संदिग्ध मौत

संवाद सूत्र फारबिसगंज(अररिया) नेपाल के तीर्थस्थल वराह क्षेत्र घूमने गए फारबिसगंज के भागकोह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:25 PM (IST)
नेपाल के वराह क्षेत्र घूमने गए फारबिसगंज के युवक की संदिग्ध मौत
नेपाल के वराह क्षेत्र घूमने गए फारबिसगंज के युवक की संदिग्ध मौत

संवाद सूत्र, फारबिसगंज(अररिया): नेपाल के तीर्थस्थल वराह क्षेत्र घूमने गए फारबिसगंज के भागकोहलिया वार्ड संख्या एक निवासी 16 वर्षीय युवक सोनू कुमार पासवान के संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। युवक विगत 11 नवंबर को अपने गांव के दस लोगो के साथ वराह क्षेत्र गया था। गांव के सभी लोग लौटकर वापस तो आ गए जबकि सोनू का शव बुधवार को उसके गांव पहुंचा। मामले में रोते बिलखते मृतक सोनू के पिता सुरेश पासवान ने बताया कि 11 नवंबर को उसका पुत्र वराह क्षेत्र गया था। मंगलवार को गांव से सभी लोग तो वापस आ गए लेकिन उसका पुत्र वापस नही आया। जब वह अपने पुत्र का पता लगाने के लिए नेपाल गए तो मालूम चला कि उसका पुत्र नेपाल के विराटनगर स्थित नोबेल अस्पताल में है। नोबेल अस्पताल पहुंचने पर उससे 80 हजार रुपया लिया गया और उसके पुत्र का शव उनको सुपुर्द किया गया। पीड़ित पिता ने बताया अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उसके पुत्र को नेपाल पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में नेपाल के किसी पुलिस एवं अस्पताल प्रशासन से पूरी जानकारी नही दिया कि उसके पुत्र को क्या हुआ था। उसका पुत्र अस्पताल कैसे पहुंचा। मृतक के शव के चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म है। जिसके कारण उन्हें आशंका है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। वहीं इस सबंध में उसके पुत्र के साथ नेपाल गए गांववासी भी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है कि उसके पुत्र के साथ क्या हुआ। इधर युवक के अचानक हुए मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगो के बीच युवक की रहस्यमयी मौत को लेकर चर्चा बना हुआ है। मृतक युवक के दो बहन एवं एक भाई है। युवक मजदूरी करके पूरे घर परिवार का भरणपोषण करता था।

chat bot
आपका साथी