संगीन मामलों के कार्रवाई में शिथिलता पर नपेंगे पुलिस पदाधिकारी

संवाद सूत्र फारबिसगंज(अररिया) बुधवार को फारबिसगंज डीएसपी कार्यालय में पूर्णिया प्रक्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:25 PM (IST)
संगीन मामलों के कार्रवाई में शिथिलता पर नपेंगे पुलिस पदाधिकारी
संगीन मामलों के कार्रवाई में शिथिलता पर नपेंगे पुलिस पदाधिकारी

संवाद सूत्र, फारबिसगंज(अररिया): बुधवार को फारबिसगंज डीएसपी कार्यालय में पूर्णिया प्रक्षेत्र के आइजी बिनोद कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आइजी ने कहा कि संगीन मामलों के कार्रवाई में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि ससमय कांडों का निष्पादन एवं संगीन मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी होना जरुरी है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अभियान चालकर केश डिस्पोजल करने का निर्देश दिया। आइजी कुमार ने कहा कि थानावार कांडों का रिव्यु किया जाएगा। आगामी रिव्यू 28 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में तीन हजार केस पेंडिग है। जिसमे फारबिसगंज में ही पेंडिग केश की संख्या 1187 है। संगीन मामलों में अररिया में 47 एवं फारबिसगंज में 81 जिसमें आरोपितों गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। गिरफ्तारी नही होने पर संबधित पदाधिकारी नपेंगे। मौके पर डीएसपी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर बीपी हांसदा, थानाध्यक्ष कौशल कुमार, नरपतगंज सुनील कुमार, सिमराहा एम हैदरी, फुलकाहा हरेश तिवारी, जोगबनी आफताब आलम, भरगामा उमेश कुमार, बथनाहा राजेश रंजन, घूरना पवन पासवान, बसमतिया परितोष दास सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी