सद्भावना दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू युवा केंद्र ग‌र्ल्स आइडियल एकेड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 07:31 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
सद्भावना दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

नेहरू युवा केंद्र, ग‌र्ल्स आइडियल एकेडमी में भी कार्यक्रम का आयोजन

फोटो नंबर 20 एआरआर 52

कैप्शन: राजीव गांधी के जयंती समारोह मे शामिल कांग्रेसी नेता और नेहरु युवा केंद्र अररिया में कार्यक्रम में शामिल युवा

संसू., अररिया: भारत के युवा प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 76 वीं जयंती समारोह के मौके पर जिला मुख्यालय अररिया में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में स्व. राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर स्व. राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा ,उपाध्यक्ष डॉ सदरे आलम, मु. शमसाद आलम, एखलकुर रहमान, जफरूल हसन, राम लखन राम,शंकर साह, अब्दुल मन्नान अंसारी, पवन जी के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे ।मौके पर सभी नेता ने कहा स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ साथ संचार क्रांति के जनक थे। पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। आज के दिन को पूरी दुनिया सद्भावना दिवस के रुप में मनाती है। क्योंकि स्व. राजीव गांधी इस मुल्क में धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा देश में सछ्वावना बनी रहे इसके लिए काम किया।वहीं दूसरी ओर ओर नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में भी स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती को सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर जयंती समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर डीवाईसी करणवीर कुमार ने किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा युवाओं के सबसे बड़े इस संगठन का निर्माण स्व. राजीव गांधी ने ही किया था। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। मौके पर लेखापाल शाहजहां अंसारी और सभी राष्ट्रीय सेवा कर्मी भी मौजूद थे। अररिया के शैक्षणिक संस्था ग‌र्ल्स आइडियल एकेडमी में भी कांग्रेस विचार मंच के प्रो. एएमए मुजीब की अध्यक्षता में राजीव गांधी की जयंती को सछ्वावना दिवस के रुप मे मनाया गया। मौके पर आबिद हुसैन अंसारी और अन्य लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी