2022 Honda Africa Twin 1100 होगी दमदार फीचर्स से लैस, जानें क्या है खासियत

होंडा ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल होंडा अफ्रीका ट्विन 1100 मोटरसाइकिल के नए 2022 संस्करण का खुलासा किया है। इस मोटरसाइकिल में कई सारे डिजाइन अपडेट्स दिए गए हैं साथ ही साथ इसमें कई फीचर अपडेट्स भी नजर आएंगे

By Vineet SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 05:50 PM (IST)
2022 Honda Africa Twin 1100 होगी दमदार फीचर्स से लैस, जानें क्या है खासियत
2022 Honda Africa Twin 1100 होगी दमदार फीचर्स से लैस

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल होंडा अफ्रीका ट्विन 1100 मोटरसाइकिल के नए 2022 संस्करण का खुलासा किया है। इस मोटरसाइकिल में कई सारे डिजाइन अपडेट्स दिए गए हैं साथ ही साथ इसमें कई फीचर अपडेट्स भी नजर आएंगे जो ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। आपको बता दें कि होंडा अफ्रीका ट्विन एक दमदार एडवेंचर मोटरसाइकिल है। 2020 में इसका BS6 मॉडल भारत में लॉन्च किया गया था और अब इसका अपडेटेड मॉडल एक बार फिर से लॉन्चिंग को तैयार नजर आ रहा है।

अगर बात करें एक्सटीरियर की तो अपडेटेड स्पोर्ट बाइक को एक नया कलर थीम मिला है और रियर लगेज रैक अब इसके स्टैंडर्ड फिटमेंट के हिस्से के रूप में आता है। अन्य अपडेट्स में 5 स्टेप एडजस्टेबल विंडस्क्रीन शामिल है जो 110 मिमी छोटी है।

बाइक के प्रमुख अपडेट में से एक में संशोधित ट्रांसमिशन का उपयोग शामिल है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCT) को अब पहले और दूसरे गियर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए संशोधित सेटिंग्स मिलती हैं। इसके अलावा, स्मूथ गियर शिफ्ट प्रदान करने के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन को अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स भी मिलते हैं।

होंडा की ओर से अपडेटेड होंडा अफ्रीका ट्विन 1100 की कीमत की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में की जाएगी और बाइक भी उसी समय के आसपास अंतरराष्ट्रीय डीलरशिप में दिखाई देने लगेगी। जहां तक ​​भारतीय बाजार की बात है, नई 2022 अफ्रीका ट्विन को साल 2022 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है।

ऐसी जानकारी मिली थी कि होंडा अपनी अफ्रीका ट्विन एडवेंचर मोटरसाइकिल पर रडार गाइडेंस सिस्टम पर काम कर रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इस फीचर को अगले अपडेट में ही पेश किया जा सकता है। पहले लीक हुई पेटेंट छवि के अनुसार, भविष्य की अफ्रीका ट्विन मोटरसाइकिल में रडार गाइडेंस सिस्टम के हिस्से के रूप में फ्रंट हेडलैम्प के नीचे नए सेंसर लगाए जाएंगे। रिकॉर्ड के लिए, इसी तरह का सेंसर प्लेसमेंट अन्य मोटरसाइकिलों जैसे डुकाटी मल्टीस्ट्राडा और केटीएम सुपर एडवेंचर पर भी दिए जाते हैं।  

chat bot
आपका साथी