Tata Tiago NRG भारत में हुई लॉन्च, जानिये कितनी अलग है स्टैण्डर्ड मॉडल से

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर छोटी कार टियागो का tougher वर्जन NRG लॉन्च कर दिया है।

By Bani KalraEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 01:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 08:39 AM (IST)
Tata Tiago NRG भारत में हुई लॉन्च, जानिये कितनी अलग है स्टैण्डर्ड मॉडल से
Tata Tiago NRG भारत में हुई लॉन्च, जानिये कितनी अलग है स्टैण्डर्ड मॉडल से

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर छोटी कार टियागो का tougher वर्जन NRG लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल स्टैण्डर्ड मॉडल से काफी अलग है और इसे क्रॉस हैच का रूप दिया है। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और क्या होगा इसमें।

कीमत और डिजाइन: बात कीमत की करें तो टियागो NRG की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 5.5 लाख रुपये से लेकर 6.32 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने इसके लुक्स में काफी बदलाव किये हैं ताकि यह स्टैण्डर्ड मॉडल से कुछ अलग दिख सके। टाटा टियागो NRG स्टैण्डर्ड मॉडल से ज्यादा चौड़ी और लम्बी कार है। इसका ग्राउंडक्लेरेंस 180mm है। इसके रियर बम्पर में faux स्किड प्लेट दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लैक फिनिश रूप रेल लगाई है। इतना ही नहीं नया मॉडल ब्लैक ग्रिल, ORVMs, माउंटेड spoiler, और क्लाद्डिंग के साथ आता है। इतना ही नहीं टियागो NRG में ब्लूटूथकनेक्टिविटी, रियर पार्किंग सेंसर स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

मुकाबला: भारतीय कार बाजार में इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी सिलेरियो X से होगा जोकि सिलेरियो के स्टैण्डर्ड मॉडल का स्पॉर्टी वर्जन है जिसका स्टाइल और लुक क्रॉसओवर की तरह है। इसकी कीमत 4.57 लाख रुपए से 5.42 लाख रुपए तक रखी गई है। इंजन की बात करें तो इसमें लगा है 998cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन बरकरार रखा गया है। यह इंजन 67 bhp पावर और 90 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है।

chat bot
आपका साथी