पियाजियो ने लॉन्च की 2019 वेस्पा रेंज, जानें क्या है कीमत

नई वेस्पा 150 रेंज में नए कॉस्मैटिक बदलाव के साथ फीचर्स अपडेट किए गए हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:33 AM (IST)
पियाजियो ने लॉन्च की 2019 वेस्पा रेंज, जानें क्या है कीमत
पियाजियो ने लॉन्च की 2019 वेस्पा रेंज, जानें क्या है कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पियाजियो ने भारत में आज अपडेटेड अप्रिलिया SR 150 के साथ 2019 वेस्पा रेंज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने VXL 150 की कीमत 91,140 रुपये और टॉप-एंड SXL वेरिएंट की कीमत 97,276 (एक्स शोरूम पूणे) रखी है। नई वेस्पा 150 रेंज में नए कॉस्मैटिक बदलाव के साथ फीचर्स अपडेट किए गए हैं। कंपनी ने ये स्कूटर्स नए आकर्षक कलर ऑप्शन्स - मैटे रोजो ड्रैगन, मैटे येलो और अजुरो प्रोवेन्जा में उतारे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें नए मशीन कट एलॉय पेरिफेरी व्हील्स दिए हैं। इसके अलावा पियाजियो ने वेस्पा नोट का लिमिटेड-एडिशन भी पेश किया है, जिसमें 125cc का इंजन लगा है। भारत में यह पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 68,829 रुपये (एक्स शोरूम पूणे) है।

इसके अलावा पियाजियो ने इस स्कूटर में नए फैक्ट्री फिटेड कनेक्टिविटी फीचर्स, वेस्पा और अप्रिलिया स्कूटर्स के लिए मोबाइल एप्लिकेशन्स शामिल किए हैं। नया मोबाइल एप एंड्रायड और iOS दोनों ही यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें फीचर्स के तौर पर डिस्ट्रेस बटन, फाइंड माय व्हीकल फंक्शन और आप नजदीकी पेट्रोल पंप और सर्विस सेंटर्स की भी खोज कर सकते हैं। पियाजियो के मुताबिक एप में रेगुलर अपडेट्स भी दिए जाएंगे।

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो नए वेस्पा 150 रेंज में 150 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 7000rpm पर 11.4bhp की पावर और 5500rpm पर 11.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लैस है। वहीं, वेस्पा नोट में 125cc, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 10bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन CVT ट्रांसमिशन से लैस है।

chat bot
आपका साथी